Move to Jagran APP

Delhi Liquor Shop Closed: जाम छलकाने वालों के लिए जरूरी खबर, दिल्ली में छह दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें

दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए जरूरी खबर है। अक्टूबर और नवंबर महीने में छह दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। दरअसल अक्टूबर और नवंबर में सबसे अधिक त्योहार आते हैं इसलिए इन दिनों में शराब की दुकानें बंद रहती हैं। महात्मा गांधी जयंती दशहरा महर्षि वाल्मिकी जयंती दीपावली गुरुनानक जयंती और गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

By V K Shukla Edited By: Sonu Suman Updated: Fri, 27 Sep 2024 10:49 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली में अक्टूबर और नवंबर महीने में छह दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

राज्य ब्यूराे, नई दिल्ली। दिल्ली में अक्टूबर और नवंबर महीने में छह दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इस बाबत दिल्ली सरकार के आबकारी आयुक्त ने एक आदेश जारी कर दिया है। आदेश के तहत अक्टूबर में चार दिन और नवंबर में दो दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

दरअसल, अक्टूबर और नवंबर में सबसे अधिक त्योहार आते हैं, इसलिए इन दिनों में शराब की दुकानें बंद रहती हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग की ओर से भी आर्डर जारी किया गया है कि अगले दो माह में कुल छह दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। जहां दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती है।

नवंबर में बंद रहेंगी दो दिन दुकानें

वहीं 12 अक्टूबर को दशहरा, 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मिकी जयंती और 31 अक्टूबर को दीपावली मनाई जाएगी। ऐसे में अक्टूबर में इन तारीखों पर दिल्ली में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। वहीं नवंबर में भी दो दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। 15 नवंबर को गुरुनानक जयंती और 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी।

यह भी पढ़ें- Indian Railways: UP-बिहार जानेवालों की मौज, अब नहीं होगी परेशानी, त्योहार के लिए चलेगी विशेष ट्रेनें

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें