Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi News: घरेलू विवाद में शख्स ने पत्नी समेत पूरे परिवार पर डाला तेजाब, वारदात के वाद से आरोपी फरार

Acid attack in Bhajanpura Area दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक शख्स ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी और पूरे परिवार पर तेजाब फेंक दिया। इस घटना में पत्नी दो बच्चे और सास घायल हो गए। दरअसल आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक रहता था। जिस कारण से उसने घटना को अंजाम दिया। आरोपी वारदात के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Tue, 10 Sep 2024 04:19 PM (IST)
Hero Image
घरेलू कलह में पत्नी समेत पूरे परिवार पर तेजाब से हमला, आरोपी फरार। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। भजनपुरा थाना क्षेत्र में एक शख्स ने घरेलू विवाद में अपनी ससुराल में जाकर पत्नी समेत पूरे परिवार पर तेजाब (टायलेट में प्रयोग होने वाला) डाल दिया। हादसे के वक्त उसकी पत्नी, दो बच्चे और सास कमरे में बैठी हुई थीं। तेजाब फेंकने के बाद आरोपित भाग गया।

पड़ोसियों ने पीड़ितों को कराया भर्ती

मामूली रूप से झुलसे चारों लोगों को पड़ोसियों ने जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। कविता की शिकायत पर भजनपुरा थाना ने प्राथमिकी की है। फरार आरोपित की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। कविता परिवार के साथ भजनपुरा में रहती हैं।

परिवार में पांच वर्ष का बेटा व 18 माह की बेटी और मां राधा है। वर्ष 2018 में कविता ने शिव विहार निवासी सोनू शर्मा से दूसरी शादी की थी। सोनू पेशे से बढ़ई है। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद ही दंपती में झगड़े होने लगे। पत्नी से अलग होकर करीब एक वर्ष से सोनू राजस्थान में काम कर रहा था।

पति को पत्नी के चरित्र पर था शक 

ऐसे में कविता मायके में रह रही थी। करीब 20 दिन पहले सोनू राजस्थान से दिल्ली पहुंचा। कविता का आरोप है कि उसका पति उसके चरित्र पर शक करता है। पति के दिल्ली आने पर इस बात पर उनके विवाद हुआ था।

छह सितंबर को महिला बच्चों के साथ मायके में थी, तभी महिला का पति बोतल में तेजाब लेकर घर में घुसा और पत्नी व सास पर तेजाब डाल दिया। इस बीच दोनों बच्चों पर भी तेजाब गिर गया। मदद के लिए महिला चिल्लाई। पकड़े जाने के डर से आरोपित भाग गया।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर