Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Arvind Kejriwal: केजरीवाल के बाहर आने पर क्या तीन राज्यों के चुनाव परिणाम पर पड़ेगा असर? क्या कहता है चुनावी गणित

Arvind Kejriwal शराब घोटाले में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को करीब 6 माह बाद CBI मामले में जमानत मिल ही गई। सुप्रीम कोर्ट कुछ शर्तों के साथ उन्हें बेल दे दी। अब केजरीवाल के बाहर आने के बाद अगले माह दो राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव पर इसका असर देखा जा सकता है। बता दें अगले साल के शुरू में ही दिल्ली में भी चुनाव होना है।

By V K Shukla Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Fri, 13 Sep 2024 03:34 PM (IST)
Hero Image
Arvind Kejriwal News: हरियाणा,जम्मू-कश्मीर और दिल्ली चुनाव पर पड़ सकता है प्रभाव। फाइल फोटो

वी के शुक्ला, नई दिल्ली। Arvind Kejriwal Bail Hindi: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी में उत्साह है। दूसरे शब्दों में कहें कि चुनावी माहौल में सीएम केजरीवाल को जमानत मिल जाने से आप संगठन को संजीवनी मिल गई है।

हरियाणा व जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में उतरी पार्टी को केजरीवाल की कमी खल रही थी।मगर अब चुनाव के लिए रणनीति बनाने में बड़ी राहत मिलेगी। वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी को भी बड़ा बल मिल सकेगा।

दोनों राज्यों में एक ही दिन होगी गिनती

जम्मू कश्मीर में 18 सितंबर से लेकर एक अक्टूबर तक तीन चरणों में मतदान होना है तथा मतगणना 8 अक्टूबर को होनी है। जबकि हरियाणा (Haryana Vidhansabha Election 2024) में 5 अक्टूबर को मतदान है और 8 अक्टूबर काे ही मतगणना होगी। राजनीतिक दृष्टि से ये दोनों राज्य आप के लिए महत्वपूर्ण हैं।

जम्मू कश्मीर में चुनाव (Jammu Kashmir Election 2024) प्रचार को वहां के स्थानीय नेता देख रहे हैं, जबकि दिल्ली का पड़ोसी राज्य होने के कारण पार्टी के प्रमुख नेत हरियाणा में डेरा डाल रहे हैं।पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता तो मोर्चा संभाले हुए हैं ही, दिल्ली से पार्टी नेता संजय सिंह, मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के साथ साथ सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) हरियाणा को पूरा समय दे रही हैं।

आगामी दिल्ली चुनाव में भी पार्टी बना सकेगी मजबूत रणनीति

मगर केजरीवाल की कमी हर स्तर पर महसूस की जा रही थी। अब केजरीवाल के पांच माह से अधिक समय से जेल में बंद होने के बाद बाहर आने से इन दोनों राज्यों के लिए चुनाव प्रचार में बड़ी राहत मिलेगी।वहीं दिल्ली आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी पार्टी अपनी रणनीति मजबूती से तय कर सकेगी।

यहां गौरतलब है कि ठीक पांच माह बाद आगामी फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इस चुनाव को लेकर भाजपा अभी से हर मुद्दे पर लगातार आप को घेर रही है, इस बीच आप के तीन विधायक पार्टी छोड़ गए हैं, जिनमें एक उस समय के मंत्री, एक पूर्व मंत्री भी शामिल हैं।

वहीं चार पार्षदों ने भी पार्टी छोड़ी है। ये ऐसे मुद्दे हैं जो पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता भी चुप होकर यही सोच रहे थे कि शायद सभी कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है। मगर कुछ समय पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अब केजरीवाल को जमानत मिली है।

यह भी पढ़ें: Arvind Kejriwal Bail: जमानत के बाद तिहाड़ से बाहर आएंगे केजरीवाल, 'जेल' से 'बेल' तक की पढ़ें इनसाइड स्टोरी

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर