Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election से पहले I.N.D.I गठबंधन का पहला मैच, 18 जनवरी को इस सीट पर होगा सेमीफाइनल!

Lok Sabha Election 2024 से पहले I.N.D.I गठबंधन अपना पहला चुनाव लड़ने जा रहा है। इसे लेकर आज आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा ने महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने इस चुनाव को देश की दशा और दिशा बदलने वाला चुनाव कहा। उन्होंने कहा कि 18 जनवरी को चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन है जो आईएनडीआईए का पहला चुनाव है।

By Jagran News Edited By: Pooja Tripathi Updated: Tue, 16 Jan 2024 03:26 PM (IST)
Hero Image
राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चंडीगढ़ मेयर चुनाव की दी जानकारी। वीडियो ग्रैब

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024 से पहले I.N.D.I गठबंधन अपना पहला चुनाव लड़ने जा रहा है। इसे लेकर आज आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा ने महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

इस दौरान उन्होंने इस चुनाव को देश की दशा और दिशा बदलने वाला चुनाव कहा। उन्होंने कहा कि 18 जनवरी को चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन है, जो आईएनडीआईए का पहला चुनाव है।

राघव ने कहा, यह गठबंधन का पहला मैच है। 18 जनवरी को होने वाला चंडीगढ़ का मेयर चुनाव देश की राजनीति की दशा, दिशा बदलने वाला चुनाव है। यह चुनाव 2024 के चुनाव की नींव रखेगा। इस चुनाव में पहली बार I.N.D.I.A बनाम भाजपा होने जा रहा है।

बतौर गठबंधन होगा पहला चुनाव

राघव ने कहा, 'आईएनडीआईए बतौर गठबंधन पहली बार चुनाव लड़ने जा रहा है। भाजपा गठबंधन के साथ इसका यह पहला मुकाबला होगा। आईएनडीआईए इसमें जीत दर्ज करने जा रहा है।

यह चुनाव आईएडीआईए बनाम भाजपा के पहले मैच के नाम से जाना जाएगा। हमारा यह मानना है कि आईएडीआईए पूरी मजबूती से चंडीगढ़ मेयर का चुनाव लड़ेगा और एक ऐतिहासिक निर्णायक चुनाव होगा।

'इसे साधारण चुनाव मत मानिएगा'

राघव ने कहा, 'आप इस चुनाव को साधारण आम चुनाव मत मानिएगा। यह पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें मुकाबला सीधे आईएनडीआईए बनाम भाजपा होने जा रहा है। हमारा यह मानना है कि जीत के बाद आईएनडीआईए का यह जीत रूपी रथ चंडीगढ़ तक सीमित नहीं रहेगा। यह कश्मीर से कन्याकुमारी और मणिपुर से मुंबई तक जाएगा।'

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें