Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दिल्ली-एनसीआर में कब होगी बारिश और कितने दिनों तक पड़ेगा कोहरा, पढ़िए 11 फरवरी तक मौसम का पूर्वानुमान

Delhi Weather Latest Update दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में अगले सप्ताह तक मौसम ठीक नहीं रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों तक घना कोहरा पड़ेगा और बुधवार को बारिश भी होगी। तापमान में गिरावट होने से सर्दी बढ़ने की उम्मीद है।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Sat, 05 Feb 2022 09:16 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली-एनसीआर में फिर होगी बारिश, पढ़िए 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में रविवार को भी घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 6 फरवरी (रविवार) से लेकर 8 फरवरी (मंगलवार) तक रात और सुबह के वक्त घना कोहरा पड़ेगा। दिन में कोहरे का असर कम रहेगा और दिन में धूप निकलेगा। अगले तीन दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने बताया कि 9 फरवरी (बुधवार) को आकाश में बादल छाए रहेंगे। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। ऐसे में एक बार फिर से ठंड बढ़ेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के बाद कोहरा भी पड़ेगा। कोहरा 10 से 11 फरवरी तक रहने की उम्मीद है। 6 फरवरी से लेकर 9 फरवरी तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं 9 फरवरी को बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 10 और 11 न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि अधितम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। 8 फरवरी को अधितम तापमान 22 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

शनिवार को घने कोहरे से वाहन चालकों को हुई परेशानी

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को बारिश नहीं हुई लेकिन सुबह के वक्त घना कोहरा जरुर छाया रहा। दिन में आकाश साफ रहा और हल्की धूप निकलने से लोगों को गलन से राहत मिली। हालांकि सुबह और शाम सर्दी अभी भी पड़ रही है। भारत मौसम विज्ञान ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग में सुबह 8.30 बजे दृश्यता 100 मीटर थी। वहीं, पालम में दृश्यता 50 मीटर थी। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 100 फीसदी रही। घने कोहरे की वजह से वाहन चालकों को लाइट जलाकर सफर करना पड़ा।

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में

दिल्ली में शनिवार को हवा की गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 178 दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो में पैरामेडिकल शिक्षिका करती थी ये गंदा काम, 20 दिनों की सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर चढ़ी पुलिस के हत्थे


लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें