Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक हस्तीमल ने कहा- फिर से विश्व गुरु बनेगा भारत

कोरोना संकट पूरी दुनिया के लिए चुनौती है। अभी यह गया नहीं है। संकट के इस काल में भी संघ का विस्तार जारी रहा। कई क्षेत्रों में तेजी से काम किए गए और चल रहे हैं। हर क्षेत्र के लोगों में संघ को जानने की प्रवृति बढ़ी है।

By Prateek KumarEdited By: Updated: Thu, 02 Sep 2021 03:50 PM (IST)
Hero Image
आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक हस्तीमल रहे मुख्य वक्ता

गुरुग्राम [आदित्य राज]। देश बहुत ही जल्द फिर से विश्व गुरु बनने वाला है। इस दिशा में तेजी से देश आगे बढ़ रहा है। दुनिया के लोग मानने लगे हैं कि भारत ही एक ऐसा देश है जो सभी को बेहतर तरीके से जोड़ सकता है। शांति का माहौल बनाने में बेहतर भूमिका निभा सकता है। संकट के समय में सहायता के लिए बढ़-चढ़कर भूमिका निभा सकता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण कोरोना संकट है। ये विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रहे वरिष्ठ प्रचारक हस्तीमल ने संपर्क विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को सेक्टर-14 राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के माध्यम से देश ने एक बार फिर पूरी दुनिया को अपनी सेवा भाव से अवगत कराया है।

समाज ने एकजुटता का प्रदर्शन किया है। जहां तक संघ की भूमिका का सवाल है तो जब भी आपदा आई है, संघ के स्वयंसेवकों ने तन-मन-धन से सहयोग किया है। कोरोना संकट के दौरान लगातार सेवा कार्य चला गए। भोजन वितरण से लेकर मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण ही नहीं बल्कि कोविड केयर सेंटरों का संचालन कराया गया।

कोरोना संकट पूरी दुनिया के लिए चुनौती है। अभी यह गया नहीं है। संकट के इस काल में भी संघ का विस्तार जारी रहा। कई क्षेत्रों में तेजी से काम किए गए और चल रहे हैं। हर क्षेत्र के लोगों में संघ को जानने की प्रवृति बढ़ी है। आनलाइन माध्यम से संघ के बारे में युवा पीढ़ी जानकारी हासिल कर रही है।

मंच संचालन शिक्षाविद् डा. अशोक दिवाकर ने किया। संगोष्ठी में संघ के विभाग कार्यवाह हरीश कुमार, नगर संघचालक जगदीश ग्रोवर के अलावा सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक शील मधुर, सेक्टर-9 स्थित राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सत्यमन्यु यादव, सेक्टर-14 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डा. आरके गर्ग, द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डा. विरेंद्र अंतिल, सामाजिक कार्यकर्ता जीएस भटनागर, सेवानिवृत्त प्रचार्य डा. इंदू जैन, प्रो. (कैप्टन) राजकुमार, ऐन आइडियल सीनियर सिटीजंस फेडरेशन के अध्यक्ष व सेवानिवृत्त प्राचार्य पीएन मोंगिया, साहित्यकार मदन साहनी, सुभाष अदलखा, आर्किटेक्ट सतीश ग्रोवर, हरीश अरोड़ा, सेवानिवृत्त सहायक पुलिस आयुक्त रणबीर यादव, नरेंद्र लाहड़, हेमराज दिवाकर, प्रो. संगीता यादव, डा. लोकेश शर्मा, चिराग कुमार, अरुण मारवाह, किरण शर्मा, नरेंद्र यादव एवं एसपी सिंह आदि शामिल हुए।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर