Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, 10 घंटे तक फंसे रहे बच्चे-बुजुर्ग समेत 200 यात्री

Indigo Flight News इंडिगो की फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आने से यात्रियों को घंटों तक परेशानी झेलनी पड़ी। इन यात्रियों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। इंडिगो की ओर से बताया गया कि जांच के बाद विमान को रवाना कर दिया गया। हालांकि करीब दस घंटे तक यात्री एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है?

By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Thu, 25 Jul 2024 02:17 PM (IST)
Hero Image
इंडिगो की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी आई। एक्स हैंडल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Indigo Flight News इस्तांबुल से नई दिल्ली आ रहे इंडिगो के एक विमान में तकनीकी खराबी आ गई। जिस वजह से विमान समय से उड़ान नहीं भर पाया। वहीं, इंडिगो की ओर से बताया गया कि जांच के बाद विमान को रवाना किया गया।

10 घंटे तक फंसे रहे 200 यात्री

बताया गया कि विमान में 200 से ज्यादा यात्री जाने हैं, जिनमें बच्चे और बुज़ुर्ग भी शामिल हैं। 10 घंटे से ज्यादा समय से यात्री (इस्तांबुल एयरपोर्ट) पर फंसे हुए हैं।

बता दें कि नई दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट बुधवार को 20:00 बजे उड़ान भरने वाली थी। लेकिन विमान में तकनीकी खराबी आने से यात्री समय से अपने गंतव्य की ओर नहीं जा सके। इस दौरान एयरपोर्ट पर यात्रियों में काफी गहमा-गहमी का माहौल रहा।

इंडिगो ने यात्रियों को दी जानकारी

इंडिगो की ओर से कहा गया कि विमान में तकनीकी खराबी के कारण इस्तांबुल से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 12 में देरी हुई। यात्रियों को देरी के बारे में बताया दिया गया है। साथ ही उन्हें जलपान परोसा गया और एयरपोर्ट पर प्रतीक्षा समय को कम करने के लिए तुरंत जरूरी इंतजाम किए गए।

इंडिगो की ओर से बताया गया कि जरूरी जांच के बाद उसी विमान को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

IndiGo flight 6E 12 operating from Istanbul to Delhi was delayed due to a technical issue with the aircraft. The passengers were kept informed of the delay, refreshments were served and necessary arrangements were promptly made to ease the wait time at airport. The same aircraft…

— ANI (@ANI) July 25, 2024