Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

International Plastic Bag Free Day: प्लास्टिक बैग को कहे ना बाबा ना और बचाएं सभी का जीवन

अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग फ्री डे के अवसर पर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर से पश्चिमी व नजफगढ़ जोन में जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया। प्लास्टिक के कचड़े लाए थे उन्हें जूट का बैग दिया गया।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Updated: Sun, 04 Jul 2021 07:35 AM (IST)
Hero Image
प्लास्टिक को कहिये ना बाबा ना, विकासपुरी पीवीआर व द्वारका में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। International Plastic Bag Free Day: अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग फ्री डे के अवसर पर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर से पश्चिमी व नजफगढ़ जोन में जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही जो लोग प्लास्टिक के कचड़े लाए थे उन्हें जूट का बैग दिया गया। इसके तहत विकासपुरी पीवीआर व द्वारका में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

द्वारका सेक्टर दस में आयोजित कार्यक्रम में नजफगढ़ जोन के उपायुक्त भूपेश चौधरी व पूर्व महापौर कमलजीत सहरावत मौजूद रहीं। जागरूकता अभियान के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इसके अलावा द्वारका सेक्टर 22 स्थित बाजार में दुकानदारों को जागरूक करने के साथ-साथ प्लास्टिक कचड़े के बदले जूट के बैग दिए गए। कमलजीत सहरावत ने दुकानदारों से कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को आगे आने की जरूरत है। प्लास्टिक पर्यावरण के लिए नुकसानदेह है। ऐसे में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बिल्कुल नहीं करें।

उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का निस्तारण आसान नहीं है। ऐसे में ये जमीन पर वर्षों तक पड़े रहते हैं और मिट्टी की सेहत पर दुष्प्रभाव डालते हैं। ऐसे में हमें सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बिल्कुल नहीं करना है। इस दौरान उपायुक्त भूपेश चौधरी ने भी लोगों से प्लास्टिक थैले का उपयोग नहीं करने की अपील की। इधर, पश्चिमी जोन में विकासपुरी पीवीआर के पास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर शारीरिक दूरी के साथ रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। इसके अलावा आसपास फैले प्लास्टिक के कचड़े को भी निगम अधिकारियों ने साफ किया। इस दौरान पश्चिमी जोन की चेयरमैन श्वेता सैनी, आर के आनंद सहित निगम अधिकारी मौजूद रहे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें