Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Rain: दिल्ली-NCR में सुबह की बारिश ने दी उमस से राहत, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Rain in Delhi NCR दिल्ली और एनसीआर में शनिवार सुबह हुई हल्की बारिश ने लोगों को उमस से राहत दी। मौसम विभाग ने आज के लिए यलो अलर्ट जारी किया है लेकिन दिन में धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी बनी रह सकती है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 23.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री रह सकता है।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Sat, 07 Sep 2024 04:36 PM (IST)
Hero Image
Delhi Rain: दिल्ली-NCR में आज कई जगह सुबह हुई बरसात, मौसम विभाग ने वर्षा का यलो अलर्ट किया जारी

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Delhi Weather राजधानी दिल्ली और एनसीआर इलाकों में शनिवार सुबह हल्की वर्षा हुई। जिससे शहरवासियों को उमस से राहत मिली। आज भी राजधानी में गर्मी के तेवर नरम ही है।

दिल्ली का मौसम शुष्क होने की हुई थी भविष्यवाणी

मौसम विभाग (IMD News) ने आज के मौसम को लेकर भविष्यवाणी की थी कि दिल्ली का मौसम थोड़ा शुष्क हो सकता है। इस दौरान वर्षा का दौर थमने का पूर्वानुमान है।

IMD की मानें दिन भर सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी बनी रह सकती है। बूंदाबांदी या हल्की वर्षा होने की भी संभावना है। इससे पहले शुक्रवार को भी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में वर्षा दर्ज की गई है।

शुक्रवार को कुछ इलाकों में हुई वर्षा

न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 23.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री रह सकता है।

कल सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे के दौरान कहीं भी वर्षा नहीं हुई। अलबत्ता, देर शाम पालम, लोधी रोड, रिज, आयानगर, पूसा, पीतमपुरा और मयर विहार में हल्की वर्षा (Delhi Weather) होने की सूचना अवश्य आई।

यह भी पढ़ें: Delhi Weather: येलो अलर्ट के बावजूद दिनभर खिली रही धूप, शनिवार को भी बारिश की संभावना; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट