Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

खुशखबरी! चांदनी चौक की तर्ज पर पुनर्विकसित होगा जामा मस्जिद इलाका, लोगों के लिए होंगी खास सुविधाएं

Jama Masjid Redeveloped दिल्ली की जामा मस्जिद और इसके आसपास रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। अब चांदनी चौक की तर्ज पर इसका पुनर्विकास किया जाएगा। इस परियोजना पर काम करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने एसआरडीसी से फंड मांगा है। हालांकि एसआरडीसी ने 2016 में यहां के इलाके के विकास के लिए योजना बनाई थी लेकिन उस पर काम नहीं हो सका था।

By V K Shukla Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Tue, 13 Aug 2024 02:01 PM (IST)
Hero Image
Delhi News: चांदनी चौक की तरह जामा मस्जिद का होगा पुर्निविकास। फोटो पीटीआई

वी के शुक्ला,जागरण, नई दिल्ली। जामा मस्जिद (Jama Masjid) के आसपास के इलाके को पुनर्विकसित करने के लिए अब अब नए सिरे से योजना तैयार होगी ।चांदनी के मुख्य मार्ग की तर्ज पर इस इलाके को विकसित किया जाएगा। इसके लिए अब फिर से योजना बनेगी।

दिल्ली सरकार ने इस योजना को पिछले सप्ताह आगे बढ़ाने के लोक निमाण विभाग को निर्देश दिए हैं।इस परियोजना पर काम करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम (एसआरडीसी) से फंड मांगा है।

एसआरडीसी के लिए लोक निर्माण विभाग कर रहा काम 

बता दें कि जामा मस्जिद इलाके को चांदनी चौक ( Chandni Chowk) की तर्ज पर विकसित किए जाने की योजना वर्षों पुरानी है। इसके लिए वर्षों से काम चल रहा है। पहले यहां के लिए नगर निगम योजना बनाता रहा है, उसके बाद पिछले कुछ सालों से दिल्ली सरकार के तहत शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम (एसआरडीसी) यहां के लिए योजना बना रहा है। एसआरडीसी के लिए लोक निर्माण विभाग काम कर रहा है।

इस विभाग ने 2016 में यहां के इलाके के विकास के लिए योजना बनाई थी, मगर विभिन्न अड़चनों के चलते योजना धीमी गति से आगे बढ़ रही थी, इसी बीच 2020 में कोरोना महामारी के चलते योजना पर पूरा काम रुक गया था। इसी बीच इस योजना के लिए नक्शा और मॉडल तैयार करने वाले सलाहकार वास्तुकार प्रदीप सचदेवा का जून 2020 में निधन हो गया। इसके बाद से अब फिर से योजना पर काम करने की योजना बनाई जा रही है।

अब जामा मस्जिद इलाके के पुनर्विकास के लिए परामर्श कंपनी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करेगी।इस इलाके काे मुगलकालीन के रूप में विकसित किया जाएगा। सार्वजनिक सुविधाओं को फिर से डिजाइन किया जाएगा। चांदनी चौक के मुख्य मार्ग के बाद अब सरकार का इसी इलाके पर सबसे ज्यादा फोकस है।

इस मार्ग पर पैदल यात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्था की जाएगी। जगह-जगह साइन बोर्ड और बोलार्ड लगाए जाएंगे।लोक निर्माण विभाग एसआरडीसी की उम्मीदों के अनुरूप काम करेगा। अतिक्रमण के अलावा इस इलाके में पार्किंग की सबसे बड़ी समस्या है। इधर-उधर सड़कों पर गाडि़यां खड़ी होने की वजह से ट्रैफिक काफी अस्त-व्यस्त रहता है। इसका भी समाधान निकाला जाएगा।नालों, सड़कों व फुटपाथों को फिर से बनाया जाएगा।यहां का मीना बाजार और उर्दू बाजार का पुनर्विकास किया जाएगा।

ये भी यहां होने हैं काम

-लालकिला और जामा मस्जिद को जोड़ने के लिए सब-वे बनाए जाने की भी योजना है।

-जामा मस्जिद के सामने इलाके को खाली कराकर लैंडस्केपिंग की जाएगी।

-इसे हरिटेज लुक में विकसित किया जाएगा। हेरिटेज स्टाइल की स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।

- जामा मस्जिद के सामने नमाजियों के लिए विशेष जगह मुहैया कराई जाएगी।

- जामा मस्जिद के सामने वाले पूरे क्षेत्र को इस तरह ग्रीन बेल्ट बनाया जाएगा कि दूर तक हरियाली दिखाई देगी।

- लोगों के बैठने के लिए जगह-जगह बेंच लगाई जाएंगी, इन्हें हेरिटिज लुक दिया जाएगा।

- खाने-पीने के आइटमों के लिए कियास्क बनाए जाएंगे मगर पटरी पर खाने का सामान नहीं मिलेगा।

-यहां की मजारों को भी संरक्षित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: 'ठग सुकेश पत्र लिखता है तो LG उस पर कार्रवाई करते हैं, लेकिन जब...', Manish Sisodia ने उपराज्यपाल पर साधा निशाना

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर