Move to Jagran APP

जापानी नृत्यांगना मसाको के ओडिसी नृत्य ने किया मंत्रमुग्ध, जानें- खासियत

मसाको ओनो जब ओडिसी नृत्य सीखने भारत आई थीं तो जाना कि सभी भारतीय क्लासिकल डांस की एक खासियत है कि इनमें गहराई बहुत होती है।

By Amit MishraEdited By: Updated: Tue, 27 Mar 2018 08:37 AM (IST)
Hero Image
जापानी नृत्यांगना मसाको के ओडिसी नृत्य ने किया मंत्रमुग्ध, जानें- खासियत

गुरुग्राम [जेएनएन]। आज जहां पूरे देश में डांस के नाम पर बॉलीवुड और रियलिटी शोज का बोलबाला है वहीं जापानी नृत्यांगना मसाको ओनो ओडिसी नृत्य की सुंदरता पूरे विश्व में पहुंचा रहीं हैं। कला और सुंदर व्यक्तित्व की धनी मसाको का यह केवल एक भारतीय शास्त्रीय नृत्य विधा के प्रति आकर्षण मात्र नहीं बल्कि अद्भुत प्रेम है।

'द नाइट ऑफ होप' अवार्ड

शनिवार रात दैनिक जागरण की मीडिया पार्टनरशिप में आयोजित 'द नाइट ऑफ होप' अवार्ड समारोह भी में मसाको की ओडिसी नृत्य प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बातचीत में मसाको ने बताया कि उन्हें डांस करने का शौक बचपन से ही था। मात्र चार साल की उम्र से ही हिप-हॉप और जैज कर रहीं हैं। लेकिन ओडिसी नृत्य उन्होंने करीब 18 साल की उम्र में देखा और तभी से ठान लिया कि भारत जाकर ओडिसी नृत्य सीखेंगी।

अपने आप में बड़ी साधना

पूरे विश्व में ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति देने वाली मसाको ने भारतीय नृत्य शैली के प्रति आकर्षण के बारे में कहा कि जब वो ओडिसी नृत्य सीखने भारत आई थीं तो जाना कि सभी भारतीय क्लासिकल डांस की एक खासियत है कि इनमें गहराई बहुत होती है। हाथों की अनेक मुद्राएं, फुटवर्क और चेहरे पर अनेक भाव, जिसमें आंखों का मूवमेंट, भौंहों का काम, अपने आप में एक बड़ी साधना जैसा है।

योग भी सीखा है

ओडिसी नृत्य के अलावा मसाको ने कलारिपयत्तु (जापानी विधा) और योग भी सीखा है। जरूरतमंदों के लिए चैरिटी शो के जरिए पैसा इकट्ठा करने वाली मसाको फिलहाल भुवनेश्वर में रहती हैं। उन्हें 2008 में न्यूजवीक जापान ने विश्व में 100 सबसे आदरणीय जापानियों में से एक होने का खिताब दिया था। कार्यक्रम में मसाको के साथ री ओना, मनता सिद्धू, जैजमीन बैटॉन, भास्कर गुरुंग, जिग्मी दोरजी, रिय्बेन नरैन की प्रस्तुति को भी लोगों ने सराहा। 

यह भी पढ़ें: केजरीवाल सरकार के नोटिस से झुका हॉलीवुड एक्टर, कहा- मैं हर सहयोग के लिए तैयार

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।