Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Crime: झारखंड से शादी छोड़कर महिला के साथ दिल्ली आई किशोरी, दुष्कर्म का हुई शिकार

Delhi Crime News झारखंड से भागकर दिल्ली आई एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता ने बताया कि उसे एक महिला ने नौकरी का झांसा देकर दिल्ली बुलाया था। महिला एक शख्स के साथ किशोरी को लेकर रहने लगी जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

By shamse alam Edited By: Geetarjun Updated: Sun, 06 Oct 2024 12:11 AM (IST)
Hero Image
झारखंड से भागकर दिल्ली आई किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। झारखंड स्थित अपने घर से भागकर दिल्ली आई एक 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला संज्ञान में आने के बाद भलस्वा डेरी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वह अपने घर से भागकर रांची रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो उसे वहां एक महिला मिली, जो दिल्ली में नौकरी का झांसा देकर अपने साथ भलस्वा डेरी क्षेत्र में लेकर आ गई।

महिला एक शख्स के साथ किशोरी को लेकर रहने लगी, जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

किशोरी की शादी हो गई थी तय

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने 10वीं कक्षा पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद उनके परिजन उसपर शादी का दबाव बनाने लगे थे, लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं थी। 28 सितंबर को उसका रिश्ता भी तय होने वाला था।

रांची रेलवे स्टेशन पर मिली थी महिला

वह इससे एक दिन पहले ही 27 सितंबर को घर से भागकर रांची रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई, जहां उसे महिला मिली। जो महिला उसे दिल्ली में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ लेकर आ गई। जहां वह दोनों एक शख्स के घर पर आ गई।

29 सितंबर को किया दुष्कर्म

पीड़िता ने बताया कि 29 सितंबर को उस शख्स ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने इस बारे में उस महिला को बताया तो उसने भी चुप रहने की धमकी दी। पीड़िता ने मौका देख आरोपी के मोबाइल से इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस बताए हुए पते पर पहुंची, जहां पीड़िता ने महिला आयोग के काउंसलर के सामने अपना बयान दर्ज कराया। मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस मामले में किशोरी को रांची से साथ लाने वाली महिला की भी भूमिका की जांच कर रही है। उससे भी पूछताछ की जा रही है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें