Move to Jagran APP

JNU के छात्र की पहाड़ी से गिर कर हो गई मौत, उसके दोस्त बनाते रहे वीडियो

हादसे में जान गंवाने वाला प्रवीण मूल रूप से जबलपुर का रहने वाला था और जेएनयू के ICSSR में पढ़ाई कर रहा था। चढ़ाई के दौरान उसके दोस्तों ने प्रवीण को मना भी किया था।

By JP YadavEdited By: Updated: Wed, 02 Jan 2019 04:08 PM (IST)
Hero Image
JNU के छात्र की पहाड़ी से गिर कर हो गई मौत, उसके दोस्त बनाते रहे वीडियो
नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली के नामी संस्थानों में शुमार जवाहर लाल नेहरू विश्विद्यालय (JNU) के परिसर में एक छात्र की पहाड़ी से गिर कर मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस छात्र की पहचान 30 वर्षीय प्रवीण तिवारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रवीण पहाड़ी पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, इस दौरान उसका हाथ-पैर फिसल गया और नीच गिर पड़ा। हैरानी की बात है कि इस दौरान वहां मौजूद उसका वीडियो बना रह थे। उसी वीडियो में पूरी घटना कैद हुई है कि कैसे प्रवीण चढ़ने की कोशिश कर रहा था और पत्थर गिरने से वह भी गिर गया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रवीण 30 दिसंबर को दिन में ही अपने दोस्तों के साथ जेएनयू परिसर में पहाड़ी पर चढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान पहाड़ का एक हिस्सा गिरने से वह नीचे गिर गया। दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाला प्रवीण मूल रूप से जबलपुर का रहने वाला था और जेएनयू के ICSSR में पढ़ाई कर रहा था। चढ़ाई के दौरान उसके दोस्तों ने प्रवीण को मना किया था कि हादसा हो सकता है। अनहोनी के तहत जिस पत्थर को प्रवीण ने पकड़ा था वह नीचे गिर गया और फिर प्रवीण की मोत हो गई। 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।