Move to Jagran APP

Lakhimpur Kheri Kisan Andolan: जानिए राकेश टिकैत की पहले दिन से ही सरकार से क्या थी मांग?

Kisan Andolan राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार से हमारी पहले दिन से ही मांग है कि अजय टेनी को तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर जेल भेजा जाए। अजय टेनी के मंत्री पद पर रहते निष्पक्ष जांच संभव नही। इस बात को सर्वोच्च न्यायालय ने भी कहा है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Updated: Sun, 10 Oct 2021 09:37 AM (IST)
Hero Image
भारतीय किसान यूनियन के नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अब सरकार से एक नई मांग की है।

नई दिल्ली, विनय तिवारी। Lakhimpur Kheri Kisan Andolan: भारतीय किसान यूनियन के नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अब सरकार से एक नई मांग की है। उनका कहना है कि सरकार अजय मिश्र टेनी को तुरंत अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर जेल भेजे, अजय टेनी के मंत्री पद पर रहते हुए इस मामले में निष्पक्ष जांच किसी भी तरह से संभव नहीं है। अपनी बात को बल देते हुए उन्होंने ये भी कहा कि इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने भी कहा है। उसके बाद भी अब तक सरकार की ओर से अजय टेनी को बर्खास्त नहीं किया गया है। यदि उनको बर्खास्त नहीं किया जाएगा तो वो साफ सुथरी जांच नहीं होने देंगे। एक पिता अपने बेटे को आरोपों से बचाने के लिए हर हथकंडे अपना सकता है। यदि उसके पास पद होगा तो वो और भी मजबूत होगा और सही तरीके से जांच नहीं होने देगा।

उधर किसान यूनियन से जुड़े धर्मेंद्र मलिक ने भी ट्वीट किया, उन्होंने लिखा कि 2 विधायकों व लीगल एडवाइजर के साथ क्राइम ब्रांच के दफ्तर जाना क्या यह सियासी रसूख़ नहीं, उत्तर प्रदेश सरकार निष्पक्ष है इसके लिए सरकार को कड़े कदम उठाने होंगे अन्यथा सरकार नाम से विश्वास ही समाप्त हो जाएगा।


— Rakesh Tikait (@RakeshTikaitBKU) October 9, 2021

मालूम हो कि लखीमपुर खीरी में किसानों के शांतिपूर्वक प्रदर्शन के दौरान उनके बीच से थार(जीप) गुजार दी गई थी जिसकी चपेट में आने से 8 किसानों की मौत हो गई, इसमें एक स्थानीय पत्रकार भी शामिल था। इसके बाद सपा, बसपा, कांग्रेस, रालोद, आम आदमी पार्टी और अन्य दलों ने इस मामले में सरकार और उनके मंत्री को घेरना शुरू कर दिया था। तमाम किसान संगठन इस घटना के विरोध में आ गए थे।

कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा को पुलिस ने लखीमपुर खीरी जाने से रोका था तो उसको लेकर भी बवाल हो गया था। पुलिस के साथ प्रियंका गांधी की नोक झोंक की वीडियो भी काफी वायरल हुई थी। इससे पहले लखीमपुर खीरी कांड का वो वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में काफी वायरल हुआ था जिसमें थार और उसके पीछे चल रही कार किसानों को कुचलने के बाद वहां से निकलते हुए दिखाई देती है। इसके बाद गुस्साए किसानों ने थार को आग लगा दी थी। गुस्साए किसानों ने थार में बैठे लोगों को पकड़कर उन्हें मारापीटा भी था।

ये भी पढ़ें- कालोनी और बाजारों में गंदगी का पर्याय बन रहे डंप वाहनों को हटाने के लिए निगम शुरू कर रहा अभियान, जानिए क्या है प्लानिंग

ये भी पढ़ें- पढ़िए लखीमपुर खीरी मामले में कुमार विश्वास ने किस अंदाज में मोनू भैया से की थी समर्पण करने की अपील

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।