Move to Jagran APP

छोटी सी गलती की इतनी बड़ी सजा! कंधा टकराने पर दिल्ली में युवक के पेट में घोंपा चाकू

रास्ते में एक अंजान शख्स को सड़क पार करवाने लगा। उसी दौरान उसका कंधा एक शख्स से टकरा गया। इसपर वह शख्स आग बबूला हो गया और उसने पीड़ित के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपित ने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। जेब से चाकू निकालकर युवक के पेट में घोंप दिया।

By SHUZAUDDIN SHUZAUDDIN Edited By: Shyamji Tiwari Updated: Wed, 20 Mar 2024 05:08 PM (IST)
Hero Image
कंधा टकराने पर दिल्ली में युवक के पेट में घोंपा चाकू

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। जगतपुरी इलाके में कंधा टकराने पर दो लोगों ने एक युवक के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे पहले युवक की जमकर पिटाई की। युवक को खून से लथपथ कर आरोपित भागने लगे। राहगीरों ने दोनों को घेरकर पकड़ लिया, बाद में उन्हें पुलिस को सौंप दिया।

घायल हालत में साहिल को डॉ. हेडगेवार अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जगतपुरी थाना ने हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में प्राथमिकी की है। आरोपितों की पहचान नंद नगरी निवासी अमरजीत व मंडोली निवासी सचिन शर्मा के रूप में हुई है।

साहिल अपने परिवार के साथ जगतपुरी में रहता है। उसकी पत्नी चित्रा विहार झुग्गी में अपनी बहन के घर गई हुई थी। वह पत्नी को लेने के लिए जा रहा था। रास्ते में एक अंजान शख्स को सड़क पार करवाने लगा। उसी दौरान उसका कंधा एक शख्स से टकरा गया।

इसपर वह शख्स आग बबूला हो गया और उसने पीड़ित के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपित ने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। जेब से चाकू निकालकर युवक के पेट में घोंप दिया।

यह भी पढ़ें- 

दिल्ली में अवैध पार्किंग संचालकों पर होगा एक्शन, आम लोग भी सीधे कर सकेंगे शिकायत; मेयर ने बताई ईमेल आईडी

दिल्ली के लोग ध्यान दें! 18 अप्रैल तक रात में बंद रहेगी प्रगति मैदान टनल, इन रास्तों के इस्तेमाल की सलाह

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।