Move to Jagran APP

पति रोहित शेखर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार अपूर्वा शुक्ला के बारे में जानें 5 बड़ी बातें

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर की हत्या के आरोप में पत्नी अपूर्वा शुक्ला गिरफ्तार हो चुकी हैं।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Wed, 24 Apr 2019 03:43 PM (IST)
Hero Image
पति रोहित शेखर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार अपूर्वा शुक्ला के बारे में जानें 5 बड़ी बातें

नई दिल्ली, जेएनएन। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर की हत्या के आरोप में पत्नी अपूर्वा शुक्ला गिरफ्तार हो चुकी हैं। पति-पत्नी के बीच विवाद हत्या तक पहुंच जाएगी यह शायद किसी भी अंदाजा नहीं लगा रहा होगा।

रोहित ने किया था अपूर्वा से प्रेम विवाह

रोहित शेखर तिवारी की मां उज्ज्वला शर्मा ने 21 अप्रैल को पुलिस से पूछताछ में कई अहम जानकारी दी थी। उज्ज्वला के अनुसार, रोहित पहली बार अपूर्वा से 2017 में लखनऊ में मिले थे। मेट्रोमोनियल साइट के जरिये इनका परिचय हुआ था। बाद में दोनों ने 12 मई 2018 में शादी कर लिया।

एक-दूसरे पर शक करते थे रोहित और अपूर्वा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रोहित को शक था कि उसकी पत्नी अपूर्वा शुक्ला का उनके सौतोले बड़े भाई सिद्धार्थ से अफेयर है, जबकि अपूर्वा शक करती थी कि रोहित का एक महिला से अफेयर है। इस महिला को रोहित के करीबी रिश्तेदार की पत्नी है और रोहित के परिवार में अक्सर आना जाना था। इसी बात पर रोहित के परिवार में अक्सर झगड़ा भी होता रहता था। रोहित की मां ने आरोप लगाया था कि विवाह के पहले अपूर्वा का बॉय फ्रेंड था।

अपूर्वा और रोहित जून में लेने वाले थे तलाक

12 मई 2018 को शादी के बाद रोहित और अपूर्वा में मतभेद सामने आने लगे थे। उज्‍ज्वला के मुताबिक, इसी साल जून में दोनों तलाक के लिए अर्जी भी डालने वाले थे, लेकिन किस्‍मत ने रोहित को इसके लिए भी वक्‍त नहीं दिया।

सुप्रीम कोर्ट में वकील है अपूर्वा

रोहित शेखर तिवारी की पत्नी अपूर्वा मूल रुप से इंदौर की रहने वाली हैं। वह सुप्रीम कोर्ट में बतौर वकील प्रक्टिस करती हैं। अपूर्वा के पिता भी पेशे से वकील हैं। बताया जाता है कि रोहित की पत्नी सामाजिक कार्यों में भी रुचि लेती थीं।

अपूर्वा का परिवार पैसे का लालची- उज्ज्वला
रोहित शेखर की मां के आरोप लगाया है कि अपूर्वा का परिवार मनी माइंडेड है। उसकी नजर रोहित की संपत्ति पर थी। उज्ज्वला ने आरोप लगाया था कि अपूर्वा रोहित और सिद्धार्थ की प्रॉपर्टी हड़पना चाह रही थी।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें