Move to Jagran APP

Weather Forecast News Update: IMD की ताजा भविष्यवाणी, जानें- दिल्ली के साथ वेस्ट यूपी व हरियाणा में कैसा रहेगा 31 दिसंबर तक मौसम

27 व 28 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ से बादल छाए रह सकते हैं। उस दौरान न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके साथ ही 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।

By JP YadavEdited By: Updated: Sat, 26 Dec 2020 08:07 AM (IST)
Hero Image
शीत लहर के कारण दिल्ली में ठिठुरन बरकरार है।
नई दिल्ली [रणविजय सिंह/संजीव गुप्ता]। पहाड़ी राज्यों में शुमार उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में लगातार जारी बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड में इजाफा किया है। आलम यह है कि पिछले कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में शीत लहरा जारी है और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे बना हुआ है। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार शनिवार को भी सुबह कई इलाकों में मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा, लेकिन यह घना नहीं था और शीत लहर चली। इस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद अगले दो दिन दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। वहीं, 27 व 28 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। उस दौरान न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके साथ ही 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। 29 दिसंबर से दोबारा शीत लहर शुरू होने से ठंड बढ़ेगी। 29 से 31 दिसंबर तक दिल्ली शीतलहर की चपेट में रहेगी। लिहाजा, न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। मौसम का यह बदलाव पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली से सटे हरियाणा के दर्जनभर राज्यों में नजर आएगा।

शीत लहर के कारण दिल्ली में ठिठुरन बरकरार है। शुक्रवार को ठंडी हवा चलने से अधिकतम तापमान में गिरावट हुई और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री कम 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस वजह से सुबह ठंड अधिक रही। इसके अलावा कई इलाकों में कोहरा के कारण दृश्यता कम रही। दिल्ली में सफदरजंग के पास दृश्यता महज 200 मीटर रही।  शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस था।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।