Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दिल्ली-एनसीआर में बारिश व ओले पड़ने के बाद अब अगले 6 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

Delhi Mausam/Weather News Update दिल्ली में बारिश और ओले पड़ने के बाद अब ठंड में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और उसके आस-पास इलाकों में गुरुवार को घना कोहरा पड़ेगा। इसके अगले दिन से मौसम विभाग रहने की संभावना है।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Wed, 09 Feb 2022 06:45 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली में कोहरा पड़ने की फाइल फोटो।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। दिल्ली और आस-पास के इलाके में बुधवार को बारिश के बाद गुरुवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 फरवरी (गुरुवार) को दिन में हल्के बादल छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश नहीं होगी। सुवह के वक्त घना कोहरा भी पड़ने की संभावना है। शुक्रवार से मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा और दिन में धूप भी निकलेगी।यह सिलसिला 12 फरवरी यानी शनिवार तक चलेगा। मौसम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 13 फरवरी को रात और सुबह के वक्त घना कोहरा पड़ने की उम्मीद है। जबकि 14 और 15 फरवरी को भी कोहरा पड़ेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, 10 फरवरी (गुरुवार) से 15 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह को हुई बारिश और पड़े ओले

दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी और सोनीपत में बुधवार सुबह बारिश हुई। दिल्ली में कई जगहों पर ओले भी गिरे। मिली जानकारी के अनुसार, बाहरी दिल्ली के औचंदी गांव और हिरनकी गांव में भी ओले गिरे। रेवाड़ी के जागरण संवाददाता के अनुसार, सुबह में झमाझम बारिश हुई। बारिश से ठंड बढ़ गई है। ओले पड़ने से फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।माना जा रहा है कि दिल्ली में ओले पड़ने और कोहरे की वजह से ठंड बढ़ सकती है।

खराब श्रेणी में रही हवा की गुणवत्ता

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बारिश के बाद बुधवार को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने बुधवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश व तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। दिल्ली में बुधवार को हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 271 रहा।

यह भी पढ़ेंः चर्चा में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का नया स्टाइल, इस बार बेहद खास रहने वाला है जन्मदिन

ये भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव से पहले राकेश टिकैत ने जारी किया पोस्टर, किसानों से की एक खास अपील

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में व्यवसायिक लाभ हासिल करने के लिए बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने आपत्तिजनक पोस्ट किए, प्राथमिकी दर्ज करने की उठी मांग

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें