Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जानिए क्या है विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म का नाम, द कश्मीर फाइल्स से बटोरी सुर्खियां, दिल्ली से क्या है इसका नाता?

कश्मीरी पंडितों के दर्द को अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स के जरिए लोगों के सामने लाने वाले फिल्म निर्माता विवेक अग्नीहोत्री ने एक और फिल्म बनाने का ऐलान किया है। विवेक का कहना है कि दिल्ली दंगे को दिल्ली फाइल्स के जरिए लोगों को दिखाया जाएगा।

By Pradeep ChauhanEdited By: Updated: Fri, 15 Apr 2022 06:56 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली दंगे की सच्चाई लोगों के सामने लाई जाएगी।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। कश्मीरी हिंदुओं पर बनी विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फिल्म ने लोगों के  दिलों को छू लिया। वहीं, इसी क्रम में विवेक अग्निहोत्री ने दिल्ली दंगे के दर्द को भी लोगों के सामने लाने का ऐलान किया है। विवेक अग्निहोत्री ने एक टवीट के जरिए जानकारी देते हुए कहा कि द कश्मीर फाइल्स के बाद अगला प्रोजेक्ट दिल्ली फाइल्स है और इस पर बहुत जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। ईमानदारी के साथ दिल्ली दंगे की सच्चाई लोगों के सामने लाई जाएगी।

Read @ANI Story | https://t.co/6QvflZiSZp#TheDelhiFiles #vivekagnihotri pic.twitter.com/OOmuLroEYU— ANI Digital (@ani_digital) April 15, 2022

दरअसल, द कश्मीर फाइल्स के जरिए कश्मीरी हिंदुओं का दर्द दिखाया गया है। बड़े पर्दे पर दिखने वाली इस फिल्म ने जहां अच्छी खासी कमाई की है वहीं, लोगों की भावनाओं को भी छू लिया। यूपी में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया था। हालांकि कुछ लोगों ने इस फिल्म  को पसंद नहीं किया और तीखी आलोचना भी की।

विवेक अग्रिहोत्री ने अपने दूसरे ट्वीट में नई फिल्म का ऐलान करते हुए लिखा TheDelhiFiles। विवेक अग्निहोत्री की इस आने वाली फिल्म के बार में लोगों को काफी एक्साइटेमेंट हैं। सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी बज है। लोगों का मानना है कि फिल्म में दिल्ली में हुए दंगों के पीछे की सच्चाई होगी। तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि विवेक को गुजरात फाइल्स बनानी चाहिए।

बता दें कि इससे पहेल विवेक 'द ताशकंद फाइल्स' भी बना चुके हैं। इस फिल्म में स्वर्गीय प्राधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मौत से जुड़े रहस्य की पड़ताल की गई थी। साल 2019 में आई इस फिल्म से विवेक को काफी तारीफ मिली थी, वहीं कुछ लोगों ने उनपर जानबूझ कर इस मुद्दे को उछालने का भी आरोप लगाया था। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि द दिल्ली फाइल्स में क्या दिखाने वाले हैं विवेक अग्रिहोत्री

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें