जबरन मदरसे में पढ़ने के लिए भेजते थे मां-बाप, दिल्ली भागकर मुंबई पहुंच गया 14 साल का लड़का
जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण दिल्ली के जामिया नगर इलाके से 14 साल का लड़का सिर्फ इसलिए घर से भाग गया था क्योंकि घर वाले जबरन मदरसे में पढ़ने के लिए भेजते थे। यह उसे नागवर गुजरता था।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। देश की राजधानी दिल्ली में अजब मामला सामने आया है। दक्षिण दिल्ली में एक साल का किशोर अपने घर से इसलिए फरार हो गया, क्योंकि उसकी मर्जी के खिलाफ उसे मदरसे में पढ़ने के लिए भेजा जाता था। पूरा मामला दिल्ली के जामियानगर का है। जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के जामिया नगर से 14 साल का लड़का सिर्फ इसलिए घर से भाग गया था, क्योंकि घर वाले जबरन मदरसे में पढ़ने के लिए भेजते थे। दिल्ली पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मुंबई से भिखारी की हालत में लड़के को खोज निकाला। इसके बाद परिवार के हवाले किया है।
यह है पूरा मामला
जामिया नगर थाना क्षेत्र में जबरन मदरसा भेजे जाने से नाराज किशोर घर छोड़कर भाग गया। पिता ने जामिया नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोर को मुंबई से बरामद कर लिया है। काउंसलिंग के बाद पुलिस ने किशोर को स्वजन के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस उपायुक्त रातेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि 27 सितंबर को किशोर के लापता होने की शिकायत पुलिस को दी गई थी। इसके बाद किशोर की बरामदगी के लिए उपनिरीक्षक जनक सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। किशोर ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसका पिता उसे जबरदस्ती इस्लाम और उर्दूू की शिक्षा के लिए मदरसा भेजता था, जबकि उसे मदरसा जाना अच्छा नहीं लगता। इसीलिए वह मुंबई चला गया। मुंबई जाने के लिए उसने घर से रुपये लेकर रिजर्वेशन कराया था।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो