Move to Jagran APP

11 दिन बाद काम पर लौटे डॉक्टर, AIIMS-सफदरजंग सहित सभी अस्पतालों में OPD सेवा बहाल; मरीजों की लगी लंबी कतार

Delhi OPD Service Restored दिल्ली एम्स सफदरजंग और राम मनोहर लोहिया समेत सभी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर्स 11 दिनों की हड़ताल के बाद काम पर लौट गए हैं। जिसके बाद दिल्ली के सभी हॉस्पिटल्स में सुबह से ही मरीजों की बीड़ देखने को मिली। बता दें कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता के विरोध में डॉक्टर हड़ताल पर गए हुए थे।

By Ranbijay Kumar Singh Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Fri, 23 Aug 2024 01:34 PM (IST)
Hero Image
Doctor Strike Ends: डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, अस्पतालों में शुरू हुई OPD।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज (Kolkata Doctor Murder Case) में जूनियर महिला रेजिडेंट डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना के विरोध में लगातार 11 दिन की हड़ताल के बाद शुक्रवार को एम्स, सफदरजंग, आरएमएल, लोकनायक, जीबी पंत सभी अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टर ड्यूटी पर लौट आए।

अस्पतालों की ओपीडी में बढ़ी मरीजों की भीड़

इससे एम्स सहित सभी अस्पतालों में ओपीडी सेवा व नियमित सेवा सामान्य हो गई है। इससे अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की भीड़ भी बढ़ गई।

अस्पतालों में ओपीडी पंजीकरण के लिए मरीजों की बढ़ी कतार। 11 दिन बाद अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टर ड्यूटी पर लौटे।

डॉक्टर देख रहे थे पुराने मरीज

हड़ताल के कारण अस्पतालों की ओपीडी में 55 से 70 प्रतिशत मरीज कम हो गए थे। क्योंकि कंसल्टेंट स्तर के डॉक्टर ज्यादातर पुराने मरीज ही देख रहे थे।

लोकनायक अस्पताल में ओपीडी का पर्ची बनवाने के लिए कतार में खड़े तीमारदार।

नए मरीज अधिक नहीं देखे जा रहे थे। इस वजह से मरीजों की परेशानी बढ़ गई थी। अस्पताल में स्टेबल मरीज भर्ती नहीं लिए जा रहे थे।

इस वजह से नियमित सर्जरी बिल्कुल ठप हो गई थी। इस वजह से अस्पतालों में सर्जरी 90 प्रतिशत तक कम हो गई थी।

सिर्फ गंभीर मरीज भर्ती लिए जा रहे थे। इस वजह से सर्जरी भी गंभीर मरीजों की ही हो पा रही थी। अब नियमित सर्जरी भी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: Kolkata Doctor Murder Case: दिल्ली में अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल नौवें दिन भी जारी, OPD सेवा ठप

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।