Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

FORDA के कॉल ऑफ को नहीं मिला डॉक्टर समूह का समर्थन, दिल्ली के कई अस्पतालों में आज भी हड़ताल जारी

Kolkata Doctor Murder Case कोलकाता के RG KAR मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए अत्याचार के मामले को लेकर आज भी एम्स समेत कई चिकित्सा संस्थान ने हड़ताल जारी रखा हुआ है। इन सबके बीच फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) के डॉक्टरों की हड़ताल को वापस लेने की सहमति दी। जबकि दिल्ली के कई अस्पतालों के डॉक्टर्स अभी भी हड़ताल जारी किए हुए हैं।

By uday jagtap Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Wed, 14 Aug 2024 11:30 AM (IST)
Hero Image
फोर्डा के हड़ताल वापस लेने के बावजूद कुछ अस्पताल और डॉक्टर्स डटे हुए। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने डॉक्टरों की हड़ताल को वापस लेने की सहमति दी है। फोर्डा के निर्णय के बाद के बाद डॉक्टरों में फुट नजर आ रही है राजधानी दिल्ली के कई अस्पतालों के डॉक्टर अभी भी हड़ताल पर बने हुए हैं। कुछ अस्पतालों के डॉक्टरों ने दोबारा काम शुरू कर दिया है।

डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या के बाद देशभर में हड़ताल

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल ( RG Kar Medical College) में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या के विरोध में देश भर के डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं। दो दिन से जारी हड़ताल के बाद फोर्डा के प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की थी।

मुलाकात के बाद उन्होंने हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया था, लेकिन फोर्डा के निर्णय से सभी डॉक्टर खुश नहीं है। राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों ने एक बयान जारी कर हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। दूसरी ओर मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज ने भी एक बयान में फोर्डा के निर्णय को गलतफहमी बताया है और हड़ताल जारी रखने की बात कही है।

पश्चिमी दिल्ली में ईएसआई बसई दारापुर में भी हड़ताल

पूर्वी दिल्ली में हेडगेवार अस्पताल में हड़ताल है। इहबास और जीटीबी में डॉक्टर काम पर लौट गए हैं। हड़ताल खत्म करने को लेकर वे आधिकारिक सूचना भी जारी करेंगे। पश्चिमी दिल्ली में ईएसआई बसई दारापुर में भी हड़ताल है।

रोहिणी के बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में आज भी रेजिडेंट डाक्टर हड़ताल पर हैं। मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर काम पर लौट आए हैं। एम्स (Delhi AIIMS) और सफदरजंग अस्पतालों (Safdarjung Hospital) में हड़ताल जारी है।

यह भी पढ़ें: Doctor Murder Case: 'कैंपस में महिलाएं रात में अकेले न घूमें' असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज की एडवाइजरी पर विवाद