Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Late Trains: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, मालदा टाऊन स्पेशल, सिद्धबली एक्सप्रेस और मुजफ्फरपुर स्पेशल देरी से होगी रवाना

दिल्ली में ट्रेनों की देरी से यात्रियों को हो रही परेशानी थोड़ी कम हुई है लेकिन अभी भी कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। दक्षिण दिशा के यात्रियों को राहत मिली है लेकिन पूर्व दिशा की कई ट्रेनें कई घंटे देरी से अपने गंतव्य पर पहुंच रही हैं। इस कारण कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा है।

By Santosh Kumar Singh Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Mon, 09 Sep 2024 10:43 AM (IST)
Hero Image
कई ट्रेनें देरी से चलने से यात्रियों को हो रही परेशानी।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पिछले दिनों की तुलना में सोमवार को यात्रियों की परेशानी कुछ कम हुई है, परंतु अभी भी कई ट्रेनें देरी से दिल्ली पहुंच रही हैं। दक्षिण दिशा के यात्रियों को राहत मिली है।

कई ट्रेनों के प्रस्थान का समय बदला

वहीं, पूर्व दिशा की कई ट्रेनें कई घंटे के विलंब से अपने गंतव्य पर पहुंची। इस कारण कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा है। नई दिल्ली-मालदा टाऊन विशेष (03414) अपने निर्धारित समय सुबह 10 .30 की जगह पौने सात घंटे के विलंब से शाम सवा पांच बजे रवाना होगी।

ये भी पढ़ें-

Train Cancelled: रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज, अब निरस्त नहीं होंगी वंदे भारत सहित 74 ट्रेनें; देखें List

चार घंटे देरी से रवाना होगी सिद्धबली एक्सप्रेस

पुरानी दिल्ली से कोटद्वार के बीच चलने वाली सिद्धबली एक्सप्रेस (12038)-चार घंटे के विलंब से पूर्वाह्न 11 बजे चलेगी।

वहीं, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर विशेष (05220) अपने निर्धारित समय से दो घंटे के विलंब से चलेगी। अधिकारियों का कहना है कि कई स्थानों पर वर्षा होने और अन्य परिचालन कारणों से ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो रही है।

देरी से दिल्ली पहुचंने वाली प्रमुख ट्रेनें

  • मालदा टाऊन-नई दिल्ली विशेष (03413)                             साढ़े पांच घंटे
  • सिंगरौली-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (22167)                      पांच घंटे
  • बरौनी-नई दिल्ली हमसफर विशेष (02563)                           साढ़े पांच घंटे
  • श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-डॉ. अंबेडकर नगर विशेष (09322)  पौने दो घंटे
  • लालगढ़-डिब्रुगढ़ अवध असम एक्सप्रेस (15910)                    पौने चार घंटे
  • दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस (13257)   सवा तीन घंटे
  • सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल गरीबरथ विशेष (04031)            दो घंटे