Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

LG सक्सेना ने यमुना खेल परिसर के सचिव को हटाने के दिए आदेश, दो महीने में कायाकल्प करने को कहा

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की पूर्वी दिल्ली स्थित यमुना खेल परिसर के सचिव को हटाने का आदेश दिया है। उन्होंने हाल ही में इस खेल परिसर का दौरा किया था और वहां की व्यवस्था देखकर नाराजगी जताई थी। अब उन्होंने इस खेल परिसर का अगले दो महीनों के भीतर कायाकल्प करने का आदेश दिया है।

By Santosh Kumar Singh Edited By: Sonu Suman Updated: Fri, 23 Aug 2024 10:44 PM (IST)
Hero Image
LG सक्सेना ने यमुना खेल परिसर के सचिव को हटाने के दिए आदेश।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की पूर्वी दिल्ली स्थित यमुना खेल परिसर के सचिव को हटाने का आदेश दिया है। राजनिवास के अधिकारियों का कहना है कि कुछ दिनों पहले उन्होंने इस खेल परिसर का दौरा किया था। वहां की व्यवस्था देखकर उन्होंने नाराजगी जताई थी।

वर्ष 2010 में हुए राष्ट्रमंडल खेल की तीरंदाजी और टेबल टेनिस के मुकाबले इसी खेल परिसर में आयोजित हुई थी। उपराज्यपाल ने इस खेल परिसर का अगले दो महीनों के भीतर कायाकल्प करने का आदेश दिया है। उन्होंने परिसर के प्रवेश द्वार पर स्थित भवन को क्लब हाउस के रूप में विकसित करने को कहा। इसमें रेस्तरां और मनोरंजन की सुविधाएं उपलब्ध होगी।

बैंक्वेट हॉल के रूप में विकसित होगा खेल परिसर

उपराज्यपाल ने यहां बैंक्वेट हॉल की सुविधा विकसित करने को कहा है जिससे पूर्वी दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को समारोह आयोजित करने के लिए बेहतर सुविधा मिल सके। खेल सुविधाओं से अलग परिसर का यह हिस्सा बाहर से आने वाले लोगों के लिए सुलभ होगा, जिससे परिसर में खेल गतिविधियों में कोई बाधा नहीं आएगी।

अगले दो महीने में पूरा करने के आदेश

अधिकारियों का कहना है कि इन दोनों सुविधाओं से क्षेत्र के लोगों को मनोरंजन के लिए बेहतर विकल्प उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही खेल परिसर के रखरखाव और इसके विकास के लिए धन भी मिलेगा। अधिकारियों ने बताया कि उपराज्यपाल ने इन दोनों परियोजनाओं को अगले दो महीनों के भीतर पूरा करने को कहा है।

सक्सेना ने डीडीए के अधिकारियों को परिसर में विश्व स्तरीय खेल उपकरण और सुविधाएं प्रदान करने का भी निर्देश दिया है, जिससे कि खिलाड़ियों को अभ्यास में किसी तरह की परेशानी न हो।

यह भी पढ़ेंः तिहाड़ जेल से सीएम केजरीवाल ने जारी किए 7 करोड़ रुपये, नई दिल्ली इलाके में होंगे विकास से जुड़े कार्य

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर