Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'केजरीवाल फॉलो नहीं कर रहे हैं डाइट चार्ट', दिल्ली CM की सेहत पर उपराज्यपाल ने मुख्य सचिव को लिखी चिट्ठी

शराब घोटाले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kjeriwal Health) की सेहत को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली के मुख्य सचिव को एक पत्र लिखा है। बता दें हाल ही में आम आदमी पार्टी के नेताओं सांसदों और मंत्रियों ने दिल्ली के सीएम की तबीयत को लेकर जेल प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए थे। बाद में प्रशासन ने इसका जवाब भी दिया था।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Sat, 20 Jul 2024 11:17 AM (IST)
Hero Image
जेल में बंद दिल्ली सीएम की सेहत को लेकर एलजी ने लिखा पत्र। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर तिहाड़ जेल प्रशासन और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाने के बाद अब दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली एलजी दफ्तर ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।

दिल्ली सीएम डाइट चार्ट को नहीं कर फॉलो-एलजी

जिसमें उन्होंने कहा है कि अरविंद केजरीवाल डॉक्टरों के बताए गए डाइट चार्ट को फॉलो नहीं कर रहे हैं। वह जानबूझकर लो कैलोरी डाइट का सेवन कर रहे हैं। इसी कारण से केजरीवाल का वजन कम हो रहा है।

बता दें आप की वरिष्ठ नेता आतिशी और सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने हाल ही में कहा था कि केजरीवाल कोमा में जा सकते हैं। उससे पहले पार्टी नेताओं द्वारा केजरीवाल का दो वजन कम होने का दावा किया था, जिनका जेल प्रशासन ने खंडन किया।

केजरीवाल का वजन गिरना खतरनाक बीमारियों की ओर इशारा: आतिशी

आतिशी (Atishi) ने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal Health) को स्ट्रोक आ जाता है या ब्रेन डैमेज हो जाता है तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा? जिस दिन ED ने केजरीवाल जी को गिरफ्तार किया था, तब उनका वजन 70 किलो था और आज उनका वजन 61.5 kg है। अचानक से इतना वजन गिरना खतरनाक बीमारियों का संकेत भी होता है। आज जेल में अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा है और अगर उन्हें कुछ भी हो जाता है तो BJP को भगवान भी माफ नहीं करेंगे।

संजय सिंह ने भी लगाए ये गंभीर आरोप

पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान संजय सिंह ने कहा कि 21 मार्च से लेकर अभी तक केजरीवाल का वजन साढ़े आठ किलो गिर चुका है। 70 किलो से 61.5 किलो के आसपास रह गया है। यह वजन क्यों कम हो रहा है, इसके बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा।

यही नहीं, पांच बार रात के अचानक उनका शुगर लेवल 50 से भी नीचे चला गया, जो एक गंभीर बात है। डॉक्टरों के मुताबिक ऐसी हालत में कोई कोमा में भी जा सकता है। रात के समय जेल कोई डॉक्टर भी नहीं रहता।

संजय सिंह ने कहा, जरूरत इस बात है कि केजरीवाल को जेल से बाहर निकालकर उनकी अच्छे से जांच और उपचार कराया जाए। लेकिन केंद्र सरकार उन्हें जेल से बाहर आने ही नहीं दे रही। ऐसे में उनके साथ कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Delhi Police Station CBI Raid: तीन पुलिस थानों में CBI के छापे, पांच पुलिसकर्मी रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर