Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi News: सिविक सेंटर में तार टूटने से लिफ्ट गिरी; बाल बाल बचे लोग; निगम कर्मियों में दहशत का माहौल

दिल्ली नगर निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में लिफ्ट का तार टूटने से लिफ्ट गिर गई। हालांकि किसी को कोई चोट नहीं आई हैl लिफ्ट गिरने की घटना से निगम कार्यालय में पहुंचे कर्मी दहशत में हैं। कई लोगों ने आज लिफ्ट से न जाकर सीढ़ियों का उपयोग किया। मुख्यालय में मरम्मत और रखरखाव पर करीब तीन करोड़ रुपये सालाना खर्च होते हैं।

By Nihal Singh Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Thu, 04 Apr 2024 01:26 PM (IST)
Hero Image
Delhi News: सिविक सेंटर में तार टूटने से लिफ्ट गिरी; बाल बाल बचे लोग

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में लिफ्ट का तार टूटने से लिफ्ट गिर गई। हालांकि किसी को कोई चोंट नहीं आई है वो तो लिफ्ट गिरकर एक दूसरे फ्लोर पर स्वयं रुक गई। जिससे लिफ्ट में सवार दो लोगों को कोई चोंट नहीं आई।

लिफ्ट में सवार थे दो लोग

वर्ष 2011 में दिल्ली नगर निगम का मुख्यालय में शुरू हुआ था। उसके बाद यह पहली घटना लिफ्ट गिरने की आई हैं। सूत्र बताते हैं कि घटना बुधवार की है। ई-1 ब्लाक जिसमें 28 मंजिल हैं उसके ई-7 इलाके में पांच नंबर लिफ्ट गिर गई थी। लिफ्ट में दो लोग सवार थे।

दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय में मरम्मत और रखरखाव पर करीब तीन करोड़ रुपये सालाना खर्च होते हैं। इसकी देखरेख की जिम्मेदारी ए टू जेड कंपनी की है। यह कंपनी करीब दो वर्षों से निगम मुख्यालय का काम देख रही है। इससे पहले बीवीजी नाम की कंपनी के पास यह कार्य था।

निगम कार्यालय पहुंचे कर्मियों में दहशत

लिफ्ट गिरने की घटना से निगम कार्यालय में पहुंचे कर्मी दहशत में हैं। बृहस्पतिवार को कई लोगों ने लिफ्ट से न जाकर सीढ़ियों का उपयोग किया। हालांकि 10 से अधिक फ्लोर पर जिन कर्मचारियों का दफ्तर था वह तो लिफ्ट का उपयोग करते हुए नजर आए। अभी लिफ्ट गिरने की घटना पर निगम का पक्ष नहीं आया है।

उल्लेखनीय है कि 650 करोड़ की लागत से यह सिविक सेंटर बना है। 2011 में इसका निर्माण पूरा हुआ था। जब से ही निगम मुख्यालय यहां पर संचालित हो रहा है। सिविक सेंटर का बी और डी ब्लाक का हिस्सा आयकर विभाग के पास लीज पर है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें