Move to Jagran APP

हाथापाई के बाद शराब तस्कर ने सिपाही पर चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल

विक्की कार की आगे वाली सीट पर दूसरी तरफ बैठा था। इस दौरान चालक ने कार से नीचे उतरकर सिपाही से हाथापाई शुरू कर दी।

By Amit MishraEdited By: Updated: Sun, 02 Sep 2018 07:30 PM (IST)
Hero Image
हाथापाई के बाद शराब तस्कर ने सिपाही पर चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल
नई दिल्ली [जेएनएन]। सीलमपुर में कार सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश की पहचान पहचान विक्की उर्फ विकास (25) के रूप में हुई है। वहीं विकास के साथी सतपाल (26) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों शराब तस्कर हैं।

पुलिस ने किया इशारा, नहीं रुकी कार 

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि शनिवार रात 1:30 बजे पुलिस की एएटीएस टीम सीलमपुर में गश्त कर रही थी। इस दौरान धर्मपुरा लालबत्ती के पास टीम ने कार को रुकने के लिए इशारा किया तो चालक कार रोकने के बजाय तेजी से लेकर भागने लगा।

सिपाही से शुरू कर दी हाथापाई

लालबत्ती के पास पुलिस टीम ने ओवरटेक कर कार रोक दी। एक सिपाही उतरकर कार के पास पहुंचा और चालक सतपाल को नीचे उतरने के लिए कहा। जबकि विक्की कार की आगे वाली सीट पर दूसरी तरफ बैठा था। इस दौरान चालक ने कार से नीचे उतरकर सिपाही से हाथापाई शुरू कर दी।

सिपाही पर चलाई गोली

सतपाल दोबारा से कार में बैठा और पिस्टल निकालकर सिपाही पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। इस दौरान पुलिस की गोली विक्की के हाथ से होते हुए पेट में लगी। घायल होने के बाद पुलिस टीम ने दोनों को काबू कर लिया। इसके बाद विक्की को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत खतरे से बाहर है। 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।