Move to Jagran APP

LIVE Coronavirus Delhi cases Updates: सीएम केजरीवाल आज शाम 6 बजे करें प्रेस कांफ्रेंस

LIVE Coronavirus Delhi cases Updates केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने रविवार को दिल्ली के लेडी हार्डिंग अस्पताल का दौरा दिया।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Sun, 03 May 2020 03:23 PM (IST)
Hero Image
LIVE Coronavirus Delhi cases Updates: सीएम केजरीवाल आज शाम 6 बजे करें प्रेस कांफ्रेंस
नई दिल्ली, जेएनएन। LIVE Coronavirus Delhi cases Updates: दिल्ली में कोरोना के संक्रमण का मामला तेजी से बढ़ता जा रहा है। केंद्र व राज्य सरकार कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हरसंभव कदम उठा रही हैं। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने रविवार को दिल्ली के लेडी हार्डिंग अस्पताल (Lady Hardinge hospital) का दौरा दिया।

LIVE Coronavirus Delhi cases Updates:

  • दिल्ली हाई कोर्ट का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कर्मचारी को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 
  • दिल्ली के सीएम केजरीवाल आज शाम छह बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। माना जा रहा है कि लॉकडाउन-3 के संबंध में कुछ गाइडलाइन जारी करेंगे। 
  • दिल्ली के लेडी हार्डिंग अस्पताल का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दौरा किया और कोरोना के खिलाफ लड़ाई में तैयारियों का जायजा लिया। 
  • दिल्ली में शनिवार को 384 नए मामले सामने आए, जो यहां एक दिन का सर्वाधिक है। इस तरह संक्रमितों की संख्या 4,122 हो गई है।
  • दिल्ली में शनिवार को तीन मरीजों की मौत हो गई। मृतकों की संख्या 64 हो गई है।
  • संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण स्थिति यह है कि कोरोना के इलाज के लिए अधिकृत निजी अस्पतालों में बेड कम पड़ रहे हैं।
  • विभिन्न अस्पतालों में आइसीयू में 72 मरीज भर्ती हैं, जिनमें 13 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। वहीं, 10 कोविड केयर सेंटरों में 856 और कोविड हेल्थ सेंटर में 157 मरीज भर्ती हैं।
  • स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ज्यादातर मामले कंटेनमेंट जोन (सील) से आ रहे हैं। कंटेनमेंट जोन में 1,015 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। दिल्ली के सभी जिले रेड जोन में हैं और 96 कंटेनमेंट जोन में 53.71 लाख की आबादी विशेष निगरानी में है।
  •  
आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।