Move to Jagran APP

LIVE Coronavirus Delhi News Update: आजादपुरी मंडी से जुड़े 4 और कारोबारी कोरोना पॉजिटिव

LIVE Coronavirus Delhi News Update दिल्ली में अब तक 102 कंटेनमेंट (सील) जोन बनाए जा चुके हैं। इन जोन में 346 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।

By JP YadavEdited By: Updated: Thu, 30 Apr 2020 10:46 AM (IST)
Hero Image
LIVE Coronavirus Delhi News Update: आजादपुरी मंडी से जुड़े 4 और कारोबारी कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता।  राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को आजादपुरी मंडी से बुरी खबर आई है। यहां पर 4 और कारोबारी कोराना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इससे पहले आजादपुरी मंडी से जुड़े 11 कारोबारी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। यह चारों भी आजादपुर मंडी से ही जुड़े हैं। 

125 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह से कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3,439 हो चुकी है। इनमें से अब तक 1092 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

LIVE Coronavirus Delhi News Update: 

  • दिल्ली में बुधवार को भी 14 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। हाल में इस वायरस के कारण दो मरीजों की मौत हुई है। इस तरह से मरने वालों की संख्या राजधानी में 56 हो गई है।
  • बुधवार तक करीब 61 मरीजों की हालत गंभीर थी। इनमें से 52 आइसीयू में भर्ती हैं, जबकि नौ मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
  • स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में एक मरीज की मौत हो गई। वहीं एक अन्य संक्रमित मरीज ने दूसरे अस्पताल में दम तोड़ दिया।
  • 2 दिन के दौरान 3020 लोगों के सैंपल की जांच की गई। इनमें 125 लोग संक्रमित पाए गए।
  • बुधवार से नेहरू होम्योपैथी कॉलेज में भी कोरोना का इलाज शुरू हो गया है। इसमें फिलहाल सात मरीजों को रखा गया है। इनमें दूसरे चरण (फेफड़ों में संक्रमण फैलना) का कोरोना संक्रमण पाया गया है।
  • चौधरी ब्रह्मप्रकाश आयुर्वेद अस्पताल और तिब्बिया कॉलेज में करीब 130 दूसरे चरण के मरीज भर्ती हैं। इनके अलावा दिल्ली के 11 कोविड अस्पतालों में 749 मरीज भर्ती हैं। राजधानी में अब तक 47,225 लोगों की जांच की गई है। इनमें 5,886 की रिपोर्ट आनी बाकी है।

102 कंटेनमेंट जोन में 346 मरीज

दिल्ली में अब तक 102 कंटेनमेंट (सील) जोन बनाए जा चुके हैं। इन जोन में 346 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इन जोन में करीब 4.67 लाख की आबादी रहती है। इनमें अब तक 6,972 लोगों की जांच की जा चुकी है।

  • 61 कोरोना पीड़ित मरीजों की हालत नाजुक
  • 3,439 हुई कुल संक्रमित मरीजों की संख्या
  • 1092 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे
  • 14 मरीजों को बुधवार को मिली अस्पताल से छुट्टी
  • 56 हुई कोरोना से मरने वालों की संख्या
  • 24 घंटे में 3020 लोगों के सैंपल की जांच की गई
  • 47,225 लोगों की राजधानी में अब तक की गई कोरोना जांच
  • 5,886 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आनी बाकी
  • 102 सील किए गए क्षेत्रों से मिले 346 संक्रमित मरीज
  • 4.67 लाख की आबादी रहती है सील किए गए क्षेत्रों में
  • 6,972 लोगों की सील किए गए क्षेत्रों में हुई जांच
आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।