Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Lockdown Guidelines: जानें क्या क्या खुलेगा और किस पर रहेगी पाबंदी, देखें पूरी लिस्ट

Delhi lockdown 2021 guidelines दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए केजरीवाल सरकार ने 26 अप्रैल से 2 मई तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। दो मई सुबह पांच बजे तक ऑकडाउन रहेगा।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Sun, 25 Apr 2021 03:18 PM (IST)
Hero Image
पूरी संभावना है कि लाकडाउन को बढ़ा दिया जाएगा।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए केजरीवाल सरकार ने 26 अप्रैल से 2 मई तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। दो मई सुबह पांच बजे तक ऑकडाउन रहेगा। इस बीच लॉकडाउन के दौरान दिल्ली सरकार ने कुछ मामलों में छूट भी दी है। आइए जानते हैं इस दौरान किसे छूट मिलेगी और किस पर पाबंदी बरकरार रहेगी। 

इन्हें मिलेगी छूट

  • कोरियर सेवा के लिए अनुमति रहेगी।
  • इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर वाटर प्यूरीफायर से संबंधित कर्मचारियों को काम करने की अनुमति रहेगी।
  • बच्चों की पढ़ाई से संबंधित किताबों की दुकानें खुली रहेंगी।
  • बिजली के पंखों से संबंधित दुकानें भी खुली रहेंगी।
  • बीमार लोगों को अस्पताल जाने की छूट मिलेगी। इसके अलावा बीमार लोगों को अस्पताल जाने और अस्पताल से आने की छूट रहेगी। डीटीसी बसें और दिल्ली मेट्रो का संचालन जारी रहेगा। ऑटो व टैक्सी जैसी सार्वजनिक परिवहन सुविधाएं चलती रहेगी। उसमें बैठने वालों को ई-पास या आईडी कार्ड दिखाना पड़ेगा।
  • माल की ढुलाई करने वाले वाहनों को नहीं रोका जाएगा। शहर के अंदर और शहर से दूसरे राज्यों के लिए आवागमन, सामान की ढुलाई पर रोक नहीं होगी। इसके लिए अलग से अनुमति या ई-पास लेने की जरूरत नहीं होगी।
  • मीडियाकर्मियों को कार्ड दिखाने पर आने-जाने की छूट रहेगी।
  • अस्पताल, सरकारी कर्मचारी, पुलिस, जिलाधिकारी, बिजली, पानी, सफाई से जुड़े लोगों को लॉकडाउन में छूट मिलेगी।
  • रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को छूट मिलेगी।

इन पर रहेगी पाबंदी

  • सभी मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल, एंटरटेनमेंट पार्क बंद रहेंगे।
  • रेस्तरां में जाकर खाने पर पाबंदी होगी।
  • सभी बाजार बंद रहेंगे।
  • साप्ताहिक बाजार को जोन के हिसाब से एक दिन में खोला जाएगा। स्थानीय अधिकारियों की तरफ से इसकी जानकारी दी जाएगी।
  • बिना जरुरत के घर से बाहर निकलने पर रोक है। 

दिल्ली के हालात नहीं सामान्य

दिल्ली में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। सरकार और प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय है। संक्रमण रोकने और बीमार लोगों को सुविधाए उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है। मगर हालात ऐसे हैं कि सभी प्रयास ऊंट के मुह में जीरा जैसे दिख रहे हैं। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि लाकडाउन को लगाकर संक्रमण को रोक पाने में सफलता मिल सकती है। इसी के चलते इस दिशा में कोशिश की जा रही है। खासकर बाजार बंद होने से भी इस मामले में लाभ मिल सकता है। इस दौरान भी पहले की तरह कुछ छूट और पाबंदियां रहेंगी। 

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर