तपती धूप में वोट डालने निकले दिल्लीवाले, पसीना निकला लेकिन कम नहीं हुआ उत्साह, देखें तस्वीरें
Delhi Lok Sabha Election 2024 दिल्ली में आज सातों सीटों पर आज मतदान हो रहा है। दिल्ली में चिलचिलाती धूप में लोग वोट करने पहुंच रहे हैं। शनिवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया था जो अभी तक चल रहा है। दिल्ली में पांच बजे तक 53.73 प्रतिशत मतदान हो चुका है। दिल्ली में तापमान 44 डिग्री के पार दर्ज किया गया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में आज सातों सीटों पर मतदान हो गया। दिल्ली में चिलचिलाती धूप में लोग वोट करने पहुंचे। शनिवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया था, जो शाम को छह बजे के बाद भी चलता रहा। राजधानी में शाम छह बजे तक दिल्ली में 54.37 प्रतिशत मतदान रहा। दिल्ली में पांच बजे तक 53.73 प्रतिशत मतदान हो चुका था।
पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा ने परिवार के साथ किया मतदान।
दिल्ली में तापमान 44 डिग्री के पार दर्ज किया गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों में तक उत्साह देखने को मिला। दिव्यांग लोग भी वोट डालने पहुंचे। फर्स्ट टाइम वोटर्स में वोटिंग को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है।
फर्स्ट टाइम वोटर और दिव्यांगों में दिखा उत्साह
चिलचिलाती धूप में लोग छाता लेकर वोट डालने पहुंचे। दिल्ली में मतदान शुरू होते ही गर्मी लगने लगी थी। दोपहर होते-होते चुभने वाली धूप पड़ने लगी और पसीना छूटने लगा, फिर भी लोग वोट डालने के लिए लाइन में लगे।
चिलचिलाती धूप भी नहीं रोक पाई वोटर करने से
द्वारका में कनाडा से वोट करने आए राकेश कुमार
दिल्ली के आंकड़े
162 उम्मीदवार हैं चुनावी मैदान में
1.52 करोड़ से ज्यादा मतदाता
2.51 लाख हैं फर्स्ट टाइम वोटर
60.60 प्रतिशत मतदान हुआ था 2019 लोकसभा चुनाव में
इस बार 13642 मतदान केंद्र
82,12,794 पुरुष मतदाता
69,87,914 महिला मतदाता
1228 थर्ड जेंडर मतदाता
जनकपुरी-नजफगढ़ रोड पर पुलिस व अर्द्ध सैनिक बल की महिला कर्मचारी निकाल रही फ्लैग मार्च।
दिल्ली में किस सीट से कौन लड़ रहा चुनाव
नई दिल्ली सीट- बांसुरी स्वराज (भाजपा) के खिलाफ सोमनाथ भारती (आप)
पूर्वी दिल्ली- हर्ष मल्होत्रा (भाजपा) के खिलाफ कुलदीप कुमार (आप)
दक्षिणी दिल्ली- रामवीर सिंह बिधूड़ी (भाजपा) के खिलाफ सहीराम पहलवान (आप)
पश्चिमी दिल्ली- कमलजीत सहरावत (भाजपा) के खिलाफ महाबल मिश्रा (आप)
चांदनी चौक- प्रवीण खंडेलवाल (भाजपा) के खिलाफ कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल
उत्तर पूर्वी दिल्ली- मनोज तिवारी (भाजपा) के खिलाफ कांग्रेस के कन्हैया कुमार
उत्तर पश्चिमी दिल्ली- योगेंद्र चंदोलिया (भाजपा) के खिलाफ कांग्रेस के उदित
इस बार 367 ने भरा नामांकन
इस लोकसभा चुनाव में दिल्ली में सात लोकसभा सीटों के लिए 265 उम्मीदवारों ने 367 नामांकन पत्र भरे थे। नामांकन पत्रों की जांच में इस बार 129 नामांकन पत्र रद्द हुए। इसके बाद 238 नामांकन स्वीकृत हुए। एक उम्मीदवार का नामांकन वापस लिए जाने के बाद अभी 237 स्वीकृत नामांकन हैं।