Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दिल्ली की लोकसभा सीटों पर क्या होगी AAP-कांग्रेस की स्थिति? क्या ये दावेदार पार्टियों की पार लगाएंगे नैया

लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली का रण दावेदारों के दम पर तय होगा। यह निष्कर्ष वर्तमान हालात को देखते हुए निकल कर आए हैं। जानकारों की मानें तो आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस उन्हीं सीटों को अपने पास लेकर अपना प्रत्याशी उतारना चाहती है जिन सीटों पर उनके पास मजबूत दावेदार हैं। सूत्रों का कहना है कि दोनों के पास चार-चार सीटों पर मजबूत दावेदार हैं।

By V K Shukla Edited By: Geetarjun Updated: Tue, 09 Jan 2024 11:50 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली की लोकसभा सीटों पर क्या होगी AAP-कांग्रेस की स्थिति? क्या ये दावेदार पार्टियों की पार लगाएंगे नैया

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली का रण दावेदारों के दम पर तय होगा। यह निष्कर्ष वर्तमान हालात को देखते हुए निकल कर आए हैं। जानकारों की मानें तो आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस उन्हीं सीटों को अपने पास लेकर अपना प्रत्याशी उतारना चाहती है, जिन सीटों पर उनके पास मजबूत दावेदार हैं।

सूत्रों का कहना है कि दोनों के पास चार-चार सीटों पर मजबूत दावेदार हैं, मगर इनमें से एक दल ने तीन सीटों पर ही चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।

यही दोनों पार्टी दिल्ली में मजबूत

लोकसभा चुनाव में दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस (Congress) आई. एन. डी. आई. ए (I.N. D.I.A) का हिस्सा हैं। दिल्ली में यही दोनों दल मजबूत स्थिति में हैं। इस बार 2019 वाले हालात नही हैं।

उस समय आप के काफी प्रयास के बाद भी कांग्रेस ने आप के साथ सीटों पर गठबंधन करने से इनकार कर दिया था और इन दोनों दलों ने दिल्ली की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। उस चुनाव में दोनों की हालत खराब रही थी।

चार सीटों पर चुनाव लड़ सकती है आप

आप से जुड़े राजनीतिक जानकारों की मानें तो इस बार आप लोकसभा चुनाव में सीटें जीतने के लिहाज से मैदान में उतरेगी। आप उन्हीं सीटों पर लड़ने की तैयारी में है, जहां उसके पास मजबूत प्रत्याशी हैं। इस लिहाज से बात करें तो आप सात में से तीन से चार सीटों पर भी ही चुनाव लड़ सकती है। वैसे अभी दोनों दलों द्वारा चार-चार सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाने की बात हो रही है।

ये हैं मजबूत दावेदार

बहरहाल जो भी हो इन दोनों दलों के लिए दिल्ली में मजबूत दावेदारों की बात करें तो आप के पास चार सीटों पर मजबूत दावेदार हैं, जिसमें पश्चिमी दिल्ली सीट पर आप के पास पूर्व सांसद महाबल मिश्रा और वर्तमान महापौर शैली ओबराय मजबूत दावेदार के रूप में हैं। इस सीट पर बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश बिहार के लोग हैं और उन्ही के दम पर महाबल मिश्रा इस सीट से कांग्रेस की टिकट से लोकसभा का चुनाव जीत भी चुके हैं।

और कौन-कौन हैं आप के मजबूत दावेदार

वहीं इस सीट पर पंजाबी मतदाता भी ठीक-ठाक स्थिति में है। इस लिहाज से शैली ओबरॉय का भी नाम इस सीट से लिया जा रहा है। नई दिल्ली लोकसभा सीट ऐसी सीट है, जिसकी नई दिल्ली विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दूसरी बार भारी मतों से चुनाव जीते हैं। सूत्रों की मानें तो इस सीट से पार्टी के नेता जस्मिन शाह को उतारा जा सकता है। इसी के साथ शैली ओबरॉय भी इस सीट से भी मजबूत दावेदार हो सकती हैं।

सूत्रों का कहना है कि आप इस सीट से किसी फिल्मी कलाकार या किसी पूर्व वरिष्ठ अधिकारी को भी उतारने पर विचार कर रही है। आप पिछले लोकसभा चुनाव में दक्षिणी दिल्ली सीट पर कांग्रेस को पछाड़ कर दूसरे नंबर पर रही थी। इस सीट पर आप तुगलकाबाद से विधायक सहीराम उसके पास मजबूत दावेदार हैं।

इसी तरह उत्तरी पश्चिमी दिल्ली सुरक्षित सीट से भी पिछले चुनाव में आप दूसरे नंबर पर रही थी। आप द्वारा यहां से विधायक और दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिड़ला को उतारने के कयास लगाए जा रहे हैं।

कांग्रेस की क्या है स्थिति

इसी तरह अगर कांग्रेस की स्थिति का आंकलन करें कांग्रेस पिछले लोकसभा चुनाव में आप को पछाड़कर कांग्रेस पांच सीटों पर दूसरे नंबर पर रही है। इस लिहाज से कांग्रेस इस बार भी पांच सीटों पर दावेदारी कर रही है। उसे उम्मीद है कि विपक्ष एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रहा है, ऐसे में इसके बेहतर परिणाम आएंगे।

कांग्रेस के पास चांदनी चौक सीट से पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल और महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष अल्का लांबा जैसे प्रत्याशी हैं। आप उत्तरी पश्चिमी दिल्ली सीट पर भी दावेदारी कर रही है। उसके पास यहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीर्थ, दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान, कांग्रेस नेता राजेश लिलोठिया दावेदार हैं।

उत्तरी पूर्वी दिल्ली सीट से कांग्रेस नेता चौधरी मतीन अहमद व भीष्म शर्मा हैं। पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल यहां से सांसद रहे हैं, वे यहां से भी दावेदारों की सूची में हैं। पूर्वी दिल्ली सीट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली का दबदबा रहा है, वह यहां से दावेदार हो सकते हैं। पूर्व सांसद संदीप दीक्षित भी इस सीट से दावेदारों में हैं। नई दिल्ली सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वर्तमान कोषाध्यक्ष्र अजय माकन चुनाव लड़ते रहे हैं। वह सीट से दावेदार हो सकते हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें