Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Elections: अक्षय कुमार-बांसुरी स्वराज... दिल्ली में भाजपा से टिकट के लिए इन नामों पर चर्चा शुरू

दिल्ली भाजपा द्वारा प्रत्याशियों के नाम केंद्रीय नेतृत्व को सौंपने के बाद बृहस्पतिवार को उस पर केंद्रीय चुनाव समिति ने चर्चा की। पार्टी के नेताओं का कहना है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी पश्चिमी दिल्ली प्रवेश वर्मा और दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी को तीसरी बार चुनाव मैदान में उतारे जाने की संभावना है। वहीं चार सांसदों के टिकट कटने के कयास लगाए जा रहे हैं।

By Santosh Kumar Singh Edited By: Shyamji Tiwari Updated: Fri, 01 Mar 2024 10:08 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली में भाजपा से टिकट के लिए इन नामों पर चर्चा शुरू

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लोकसभा प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए केंद्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक होने के बाद प्रत्याशियों के नाम को लेकर दिन भर कयास लगते रहे। प्रदेश भाजपा कार्यालय से लेकर अन्य स्थानों पर नेता और कार्यकर्ता संभावित नामों पर चर्चा करते रहे।

4 सांसदों के टिकट कटने के कयास

सात में से चार सांसदों के टिकट कटने की बात कही जा रही है। प्रदेश भाजपा ने प्रत्याशियों के नाम बुधवार को केंद्रीय नेतृत्व को सौंप दी थी। उसके बाद बृहस्पतिवार को उस पर केंद्रीय चुनाव समिति ने चर्चा की। पार्टी के नेताओं का कहना है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, पश्चिमी दिल्ली प्रवेश वर्मा और दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी को तीसरी बार चुनाव मैदान में उतारे जाने की संभावना है।

वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री व नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी, पूर्व केंद्रीय मंत्री व चांदनी चौक के सांसद डॉ. हर्षवर्धन, पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर व उत्तर पश्मिी दिल्ली के सांसद हंसराज हंस के की दावेदारी खतरे में बताई जा रही है।

अक्षय कुमार के नाम को लेकर चर्चा शुरू

नई दिल्ली से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की पुत्री बांसुरी स्वराज, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नाम की चर्चा है। चांदनी चौक से पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल व व्यापारी नेता प्रवीण खंडेलवाल के साथ ही कई लोग अभिनेता अक्षय कुमार को दौड़ में बता रहे हैं।

पूर्वी दिल्ली से प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, महामंत्री हर्ष मल्होत्रा के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी को दौड़ में बता रहे हैं। उत्तर पश्चिमी दिल्ली से राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम व प्रीता हरित के नाम की चर्चा है। इन सीटों पर किसी बाहरी उम्मीदवार को भी उतारा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- 

Lok Sabha Elections: दिल्ली में भाजपा के इन चार सांसदों के साथ हो सकता है खेला, इन तीन की दावेदारी लगभग तय

Delhi Economic Survey: दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय दो साल में 22 फीसदी बढ़ी; BJP ने कहा- सिर्फ आंकड़ों की कलाबाजी

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर