Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election Results: देश में तीसरी बार मोदी सरकार! इस अध्ययन में हुआ खुलासा, भाजपा की ये जीत 2019 से बड़ी

Lok Sabha Exit Poll Results 2024 एग्जिट पोल के नतीजे शनिवार शाम को आ गए। अगर बात करें तो सभी एग्जिट पोल में संभावनाओं के आधार पर एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। वहीं इंडी गठबंधन को जोर का झटका जोरों से लगता हुआ दिखाई दे रहा है। इसी बीच एक अध्ययन में एनडीए को 330 सीटें मिलती हुई बताई गई।

By uday jagtap Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Sat, 01 Jun 2024 11:08 PM (IST)
Hero Image
Lok Sabha Election Results 2024: एक अध्ययन में एनडीए को आम चुनाव में 330 सीटें। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। (Lok Sabha Election Results 2024 Hindi News) दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़े वैश्विक अध्ययन केंद्र ने अपने चुनावी सर्वे में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को आम चुनाव में 330 सीटें मिलने का दावा किया है। आइएनडीआइए गठबंधन को 193 सीटें और अन्य को 18 सीटें मिलने की बात अपने अध्ययन में कही है।

अध्ययन केंद्र ने दावा किया है कि एनडीए (NDA Government) को 43.19, आइएनडीआइ गठबंधन (INDI Alliance) को 32.63 और अन्य को 24.18 प्रतिशत वोट हासिल होंगे। महाराष्ट्र में आइएनडीआइ गठबंधन को लाभ होता दिख रहा है। उन्हें 31 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि एनडीए को 17 सीटें मिलने की बात कही गई है।

तमिलनाड़ु (Tamilnadu) में एनडीए को एक सीट और केरल में खाता न खुलने का दावा किया है। एनडीए को राजस्थान में 22, छत्तीसगढ़ में नौ, बिहार (Bihar) में 30, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में 26, कर्नाटक में 16, आंध्र प्रदेश में 20, गुजरात में 26, तेलंगाना में सात सीटें मिलने का दावा किया गया है।

यह भी पढ़ें: Exit Poll: दिल्ली में BJP लगा रही क्लीन स्वीप की हैट्रिक, पढ़ें क्या हैं INDI गठबंधन के फेल होने के 5 संभावित कारण

केंद्र के एक पदाधिकारी ने कहा कि हर चुनाव में केंद्र की ओर से चुनावी सर्वेक्षण किया जाता है। डीयू (DU News) इसके लिए फंड करता है, लेकिन इस वर्ष किन्हीं कारणों से फंड नहीं मिल सका। लेकिन, केंद्र ने अपने आय स्रोत से सर्वेक्षण जारी रखा है।

यह भी पढ़ें: '...तो मैं अपना सिर मुंडवा लूंगा', AAP के इस दिग्गज नेता ने PM मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें