Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Metro के लेडीज कोच में घुसे मनचलों की हुई पिटाई, VIDEO हुआ वायरल

दिल्ली मेट्रो के लेडीज कोच में घुसने वाले पुरुषों के लिए 250 रुपये जुर्माने का प्रावधान है। इसके बावजूद पुरुष यात्री इससे संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला मेट्रो की येलो लाइन का है जहां लेडीज कोच में सफर करने वाले पुरुष यात्रियों की सुरक्षा कर्मी पिटाई करते दिख रहे हैं। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। घटना कई महीने पुरानी बताई जा रही है।

By Ranbijay Kumar Singh Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Sun, 07 Jul 2024 11:18 AM (IST)
Hero Image
मेट्रो की येलो लाइन की घटना बताई जा रही है। फोटो- सोशल मीडिया

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में सफर करने से पुरुष यात्री संकोच नहीं करते। इस वजह से कई बार मेट्रो के महिला आरक्षित कोच में पुरुष यात्री सफर करते देखे जाते हैं।

पिछले कुछ दिनों से मेट्रो का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें महिला कोच में सफर करने वाले पुरुष यात्रियों की सुरक्षा कर्मी पिटाई करते दिख रहे हैं।

यह घटना दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन की बताई जा रही है। वीडियो में मेट्रो का महिला आरक्षित कोच पुरुष यात्रियों से भरा दिख रहा है। क्योंकि कोच में बड़ी संख्या में पुरुष यात्री सवार थे।

DMRC से की गई शिकायत

वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि किसी यात्री ने इसकी शिकायत मेट्रो प्रशासन से की थी। इसलिए अगले स्टेशन पर सुरक्षा कर्मी प्लेटफार्म पर पहले से मौजूद थे। जैसे ही मेट्रो स्टेशन पर पहुंचती है सुरक्षा कर्मी पुरुष यात्रियों को महिला आरक्षित कोच से उतारना शुरू कर देते हैं। इस क्रम में सुरक्षा कर्मी पुरुष यात्रियों को थप्पड़ मारते भी दिख रहे हैं।

पुराना लग रहा वीडियो

यह वीडियो करीब चार-पांच महीने पुराना लग रहा है, जब हल्की ठंड थी। मेट्रो में महिलाओं के सुरक्षित सफर के लिए पहला कोच महिलाओं के लिए आरक्षित है। इस कोच में पुरुष यात्रियों के सफर करने पर जुर्माने का प्रावधान है।

मेट्रो में यह उद्घोषणा भी की जाती है कि महिला आरक्षित कोच में पुरुष यात्री सफर न करें। दिल्ली मेट्रो की टीम समय-समय पर कार्रवाई भी करती है, फिर भी कई बार पुरुष यात्री महिला कोच में संकोच नहीं करते।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें