Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पासपोर्ट पर फर्जी दस्तावेज लगाकर लोगों को भेजता था विदेश, दिल्ली पुलिस ने केरल से किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधा पर लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला को गिरफ्तार किया है। आरोपी केरल राज्य का रहने वाला है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी मुजीब(49) को केरल के मलप्पुरम से गिरफ्तार किया गया। आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस (IGI Airport Police) ने 2019 में फर्जी स्पेनिश वीजा पर यात्रा कर रहे दो एजेंटों और एक यात्री को गिरफ्तार किया।

By Jagran News Edited By: Geetarjun Updated: Mon, 22 Jan 2024 06:27 PM (IST)
Hero Image
पासपोर्ट पर फर्जी दस्तावेज लगाकर लोगों को भेजता था विदेश, दिल्ली पुलिस ने केरल से किया गिरफ्तार

पीटीआई, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधा पर लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला को गिरफ्तार किया है। आरोपी केरल राज्य का रहने वाला है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी मुजीब(49) को केरल के मलप्पुरम से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, उन्हें मास्टरमाइंड के बारे में तब पता चला जब आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस (IGI Airport Police) ने 2019 में फर्जी स्पेनिश वीजा पर यात्रा कर रहे दो एजेंटों और एक यात्री को गिरफ्तार किया।

वर्ष 2019 में एक मामला दर्ज किया गया था, जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि राजस्थान के रहने वाले यात्री विशाल खुल्लर को शेंगेन वीजा के आधार पर मैड्रिड (स्पेन) जाने के लिए मंजूरी दी गई थी।

पुलिस उपायुक्त (आईजीआई) उषा रंगनानी ने कहा कि बोर्डिंग गेट पर यात्री के दस्तावेजों की जांच के दौरान उसके पासपोर्ट पर चिपकाया गया शेंगेन वीजा स्टिकर को एयरलाइंस के कर्मचारियों ने नकली पाया। उन्होंने बताया कि वीजा के नकली होने की पुष्टि हो गई है।

डीसीपी ने कहा कि जांच के दौरान मुजीब के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था और उसे हाल ही में उसके मूल स्थान से गिरफ्तार किया गया था। उसे केरल की अदालत में पेश किया गया और उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया।

पुलिस ने कहा कि आरोपी ने खुलासा किया कि वह अन्य एजेंटों के साथ कमीशन के आधार पर काम कर रहा था और प्रत्येक लक्ष्य के लिए 50,000 रुपये प्राप्त कर रहा था।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें