Move to Jagran APP

सुबह देर तक सोने का ताना मारने पर पति ने पत्नी को मार डाला

गाजियाबाद का रहने वाला हत्यारोपित पति गिरफ्तार हो गया है। वह पत्नी का इलाज करवाने के लिए रिश्तेदार के घर पर ठहरा था।

By JP YadavEdited By: Updated: Wed, 05 Feb 2020 08:03 AM (IST)
Hero Image
सुबह देर तक सोने का ताना मारने पर पति ने पत्नी को मार डाला
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। सुबह देर तक सोने को लेकर ताना मारने से गुस्साए युवक ने मंगलवार को पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना नेब सराय थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने हत्यारोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।

डीसीपी दक्षिणी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि फजरुद्दीन परिवार समेत गाजियाबाद में रहता है। उसके तीन बच्चे हैं। पत्नी समीना के लंबे समय से बीमार रहने के चलते फजरुद्दीन उसका दिल्ली के मजीदिया अस्पताल में उपचार करा रहा था। इस कारण वह नेब सराय थानाक्षेत्र में रिश्तेदार के घर रुका हुआ था।

पुलिस पूछताछ में फजरुद्दीन ने बताया कि वह सुबह देर से सोकर उठने का आदी है। इस बात को लेकर उसकी पत्नी अक्सर ताना मारती थी। इसके चलते दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। मंगलवार सुबह भी वह देर तक सोया। उसकी पत्नी ने उसे उठाया। लेकिन उसके उठते ही समीना ने फिर से देर तक सोने को लेकर ताना मारा। इसी बात से गुस्साकर फजरुद्दीन ने समीना की हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि नेब सराय थाना क्षेत्र का मामला, गाजियाबाद का रहने वाला हत्यारोपित पति गिरफ्तार हो गया है। वह पत्नी का इलाज करवाने के लिए रिश्तेदार के घर पर ठहरा था।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।