Move to Jagran APP

देश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली मंडोली जेल में एक कैदी ने की दूसरे कैदी की हत्या

मंडोली जेल में हत्या का मामला सामने आया है। गत बुधवार एक कैदी ने दूसरे कैदी की नुकीली टाइल से गोदकर हत्या कर दी।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Mon, 25 Nov 2019 08:06 AM (IST)
Hero Image
देश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली मंडोली जेल में एक कैदी ने की दूसरे कैदी की हत्या
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। देश में सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली मंडोली जेल में हत्या का मामला सामने आया है। गत बुधवार एक कैदी ने दूसरे कैदी की नुकीली टाइल से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान राजीव खन्ना (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में विनोद कुमार (28) को गिरफ्तार कर लिया है। जेल सूत्रों की माने तो विनोद कुमार मानसिक रूप से कमजोर है।

इस घटना के बाद से जेल की सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे हैं। पुलिस के अनुसार वारदात जेल के बैरक नंबर 13 में हुई। बैरक में राजीव खन्ना और विनोद कुमार बंद थे। राजीव को चेक बाउंस के केस में एक महीने पहले ही सजा हुई थी।

सूत्रों की माने तो गत बुधवार दोपहर राजीव खन्ना फर्श पर लेटे हुए थे, तभी आरोपित विनोद ने फर्श की टाइल उखाड़ी और उस नुकीली टाइल से राजीव पर हमला कर दिया। विनोद ने तब तक वार किया जब तक राजीव खून से लथपथ होकर जमीन पर नहीं गिर गए। जेल के सुरक्षाकर्मियों ने घायल हालत में राजीव को अस्पताल पहुंचाया, जहां शाम के वक्त उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया, इसके बाद उसे हत्या में तब्दील किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी बढ़ेंः भाजपा और कांग्रेस के कई स्थानीय नेता AAP में शामिल, संजय सिंह ने दिलाई सदस्यता

 49 साल बाद भाप इंजन ट्रेन फिर पटरी पर उतरने को तैयार, लोग जल्द कर सकेंगे सवारी

 दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।