Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Crime: रोहिणी में मॉल के बाहर हुई चाकूबाजी, युवक हुआ घायल

Delhi Crime News दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-3 स्थित डब्ल्यू मॉल के बाहर बुधवार को एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि घायल को पैर में चाकू लगा है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

By shamse alam Edited By: Geetarjun Updated: Mon, 07 Oct 2024 06:05 PM (IST)
Hero Image
रोहिणी में मॉल के बाहर हुई चाकूबाजी।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। रोहिणी सेक्टर-3 स्थित डब्ल्यू मॉल के बाहर बुधवार को हुई चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज जारी है।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि घायल को पैर में चाकू लगा है, जिसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों का पता लगा रही है।

एक लड़के ने चाकू से किया हमला

जानकारी के अनुसार, दीपक बेगमपुर में परिवार के साथ रहता है। वह रविवार को रोहिणी सेक्टर-3 स्थित डब्ल्यू मॉल के पास किसी काम से आया था। तभी अचानक कई लड़के आए, उससे किसी बात को लेकर बहस करने लगे। देखते ही देखते इनमें से एक लड़के ने पीड़ित पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल ने लोगों की मदद से इसकी सूचना पुलिस को दी।

जमीन पर पड़ा था खून

सूचना मिलने के बाद पुलिस के साथ ही क्राइम टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने पाया कि जमीन पर खून फैला हुआ है। क्राइम टीम ने मौके से कई साक्ष्य जुटाए हैं। चाकूबाजी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें लड़कों का एक गुट पीड़ित पर हमला करते हुए दिख रहा है।

कई लड़के युवक को पीटते हुए एक पेड़ के नीचे ले जाते हैं, जहां युवक पर चाकू से हमला कर सभी भागते हुए दिख रहे हैं। पुलिस अधिकारी का कहना है कि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस घटना के पीछे की मुख्य वजह क्या है।

पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर किस मकसद से इस घटना को अंजाम दिया गया। घायल के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुट गई है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें