Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi: गाल पर काटा तो दोस्तों को लेकर पहुंचा, युवक पर चाकू और गोली से किया हमला; अस्पताल में भर्ती

Delhi Crime News शास्त्री पार्क थाना आपसी विवाद और झगड़े में एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू और गोली से वार कर दिया। शास्त्री पार्क निवासी पीड़ित समीर अहमद उर्फ मोनू को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। फरार आरोपित बिलाल फिरोज सलीम और साउद भी शास्त्री नगर में रहते हैं।

By Ritu Rana Edited By: Geetarjun Updated: Sat, 27 Jan 2024 11:54 PM (IST)
Hero Image
गाली देने से किया मना तो सिर पर हुआ खून सवार, चाकू और गोलियों से किया वार।

रितु राणा, नई दिल्ली। शास्त्री पार्क बुलंद मस्जिद इलाके में शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में चार युवकों ने एक युवक पर पहले चाकू से वार किया, फिर गोली चलाकर फरार हो गए। पीड़ित समीर अहमद उर्फ मोनू शास्त्री पार्क में रहता है। उसे घायल हालत में इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया।

हालत गंभीर होने के कारण उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। फरार आरोपित बिलाल, फिरोज, सलीम और साउद भी शास्त्री नगर में रहते हैं। पुलिस हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत करके आरोपितों की तलाश में जुट गई है।

शराब पीने के बाद हुआ विवाद

उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जाय टिर्की ने बताया कि शुक्रवार शाम पीड़ित ने आरोपितों के साथ शराब पी थी। इस दौरान उसका आरोपित बिलाल से किसी बात पर विवाद हो गया। गुस्से में पीड़ित ने बिलाल के गाल पर काट लिया। इसके बाद आरोपित चले गए।

गाली देने से मना किया

कुछ देर बाद स्कूटी पर आरोपित बिलाल, फिरोज, सलीम और साउद वहां पहुंचे और पीड़ित के साथ गालीगलौज करने लगे। उसने गाली देने से मना किया तो आरोपित सलीम और साउद ने चाकू निकालकर उस पर वार कर दिया। वह पीछे हटा तो दोनों ने उसके जांघों पर वार कर दिया।

इसके बाद बिलाल ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। गोली पैर में लगने का कारण पीड़ित वहीं गिर गया। इलाके में भीड़ जमा होने लगी तो आरोपित मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर