Move to Jagran APP

सड़क पर जान बचाने की भीख मांग रही लड़की को सिरफिरे आशिक ने छह बार मारा चाकू

पुलिस ने बताया कि मृतका कीर्ति परिवार के साथ सराय कालेखां में रहती थी। छह माह से एक लड़का परेशान कर रहा था। शुक्रवार रात उसने लड़की को एकतरफा प्‍यार में मौत के घाट उतार द‍िया।

By Prateek KumarEdited By: Updated: Sat, 27 Jul 2019 09:23 PM (IST)
Hero Image
सड़क पर जान बचाने की भीख मांग रही लड़की को सिरफिरे आशिक ने छह बार मारा चाकू
नई दिल्ली, जेएनएन। एकतरफा प्यार में युवक ने युवती को सरेराह चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपित ने युवती पर छह से ज्यादा वार किए। लोगों ने आरोपित को दबोचकर जमकर धुना। उसके बाद पुलिस के सुपुर्द किया। अधिकारियों के मुताबिक मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना शुक्रवार रात की है।

पुलिस ने बताया कि मृतका कीर्ति (19) परिवार के साथ सराय कालेखां में रहती थी। कीर्ति भोगल इलाके में घरेलू सहायिका थी। बताया गया है कि आरोपित शकील भी सराय कालेखां इलाके में ही रहता है। परिजनों व पुलिस के मुताबिक वह कीर्ति से एकतरफा प्यार करता था और शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन कीर्ति न उसे पसंद करती थी और न ही शादी करना चाहती थी।

आरोपित कई बार कीर्ति के सामने प्रेम का इजहार कर चुका था और वह हर बार उसे मना कर देती थी। शुक्रवार शाम कीर्ति काम खत्म कर घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपित ने उसे भोगल मार्केट में रोक लिया और शादी की बात करने लगा।

पीड़िता ने उसे मना कर दिया, जिससे गुस्साए शकील ने कीर्ति पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद भागने लगा। लोगों ने उसका पीछा किया। आरोपित ने चाकू दिखाकर लोगों को डराने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ कर जमकर पीटा।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। निजामुद्दीन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे भीड़ से बचाया और गिरफ्त में लिया। मृतका के परिजनों ने बताया कि आरोपित छह माह से उसे परेशान कर रहा था। कई बार आरोपित उसे गली में रोक कर छेड़छाड़ करता था। परिजनों ने आरोपी को कई बार धमकाया, लेकिन वह नहीं मान रहा था। 

एक्‍ट्रेस बनने की चाहत में घर से भागी लड़कियां, सोशल मीडिया अकाउंट से पुलिस ने खोजा

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।