Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CM केजरीवाल के घर पहुंचे मनीष सिसोदिया, परिवार से की मुलाकात; उनके पिता से लिया आशीर्वाद

Manish Sisodia Update करीब 17 महीने बाद जेल बाहर आए मनीष सिसोदिया सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल के पिता से आशीर्वाद लिया। मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने भ्रष्टाचार मामले में 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया। वहीं सिसोदिया के जेल से बाहर आने पर आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। आप ने इसे संविधान की जीत बताया है।

By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Fri, 09 Aug 2024 10:10 PM (IST)
Hero Image
मनीष सिसोदिया रिहा होने के बाद सीएम केजरीवाल के घर पहुंचे। एक्स हैंडल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने और जेल से रिहा होने के बाद मनीष सिसोदिया मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे। इस दौरान सिसोदिया ने उनके परिवार से मुलाकात की और उनके माता-पिता का आशीर्वाद लिया।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) सिर्फ एक पार्टी नहीं बल्कि परिवार हैं। वहीं, सिसोदिया के जेल से बाहर आने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। आप कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाई।

केजरीवाल के भी जल्द छूटने की उम्मीद जगी

मनीष सिसोदिया की जमानत से आप को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भी जल्द छूटने की उम्मीद जगी है। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि सिसोदिया को जमानत मिलने के बाद आप कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। इसका असर आने वाले चुनाव में दिखेगा।

यह भी पढ़ें- Manish Sisodia Bail: 'भ्रष्टाचार का एक ही काल...', 17 महीने बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए मनीष सिसोदिया

उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन भी जल्द ही जेल से बाहर आ जाएंगे।

यह भी पढ़ें- मनीष सिसोदिया क्यों हुए थे गिरफ्तार और क्या हैं आरोप? पढ़िए सलाखों के पीछे की पूरी कहानी

पहले सीबीआई फिर ईडी ने दर्ज किया था मामला

सीबीआई ने 26 फरवरी 2023 को दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था और फिर नौ मार्च 2023 को ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को चार अक्टूबर 2023 को ईडी ने गिरफ्तार किया। नायर, सिसोदिया व संजय सिंह तीनों ही वर्तमान में तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। लंबे समय से ईडी के रडार पर रहीं तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता से लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें 15 मार्च को गिरफ्तार किया।

वहीं, राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश की गई कविता को अदालत ने ईडी की हिरासत में भेज दिया। इसी कड़ी में एक के बाद एक नौ समन पर पेश नहीं होने पर 21 मार्च 2024 को ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी गिरफ्तार कर लिया।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर