Move to Jagran APP

धर्म दूसरों की मदद के लिए प्रेरित करता है, सही राह पर चलकर पा सकते हैं हर लक्ष्य: मनोज तवारी

मनोज तिवारी ने कहा कि बुराई चाहे जितनी बड़ी क्यों न हो, धर्म की राह पर चलने वाले लोगों को लक्ष्य तक पहुंचने से नहीं रोक सकती।

By Amit MishraEdited By: Updated: Mon, 26 Mar 2018 07:07 PM (IST)
Hero Image
धर्म दूसरों की मदद के लिए प्रेरित करता है, सही राह पर चलकर पा सकते हैं हर लक्ष्य: मनोज तवारी

नई दिल्ली [जेएनएन]। धर्म की राह पर चलकर जीवन का हर लक्ष्य पाया जा सकता है। व्यक्तिगत जीवन में भी अगर हम नजर डालें तो कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति धर्म की राह पर चलकर लक्ष्य की प्राप्ति करते हैं, जबकि दुष्ट प्रवृत्ति के लोग अधर्म की राह पर चलकर न सिर्फ अपने लक्ष्य से भटकते हैं, बल्कि सभ्य समाज की पीड़ा के भी कारण बनते हैं।

अत्याचार के विरुद्ध लड़ने की ताकत

धर्म हमें दूसरों की मदद करने के लिए प्रेरित करता है और अत्याचार के विरुद्ध लड़ने की ताकत देता है। ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने शाहदरा में आयोजित श्री श्याम वंदना महोत्सव में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहीं।

मनोज तिवारी ने कहा कि वेदों और ग्रंथों से भी हमें संदेश मिलता है कि संपूर्ण मानव जीवन पद्धति धर्म की परिभाषा में निहित है। बुराई चाहे जितनी बड़ी क्यों न हो, धर्म की राह पर चलने वाले लोगों को लक्ष्य तक पहुंचने से नहीं रोक सकती।

ये लोग रहे मौजूद 

इस महोत्सव में सुप्रसिद्ध भजन गायक विनोद अग्रवाल ने एक से बढ़कर एक भजन पेशकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में कृष्णा गोसेवा संघ के अध्यक्ष एवं आयोजन के मुख्य सहयोगी पुनीत गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष कैलाश जैन, मनोज त्यागी, भारत माहौर, आनंद त्रिवेदी, जेके गोयल, दीपक गोयल, अमित मित्तल, विजय अरोड़ा, पुनीत गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: 'भाजपा के साथ संभव है दलित उत्थान, प्रतिबद्धता से काम कर रही है पार्टी'

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।