Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मनोज तिवारी ने न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड में लिया हिस्सा, राम मंदिर और बांग्लादेश में हिंदू नरसंहार पर निकली झांकी

न्यूयार्क में भारतवंशियों ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को इंडिया डे परेड निकाली। इसमें भारत की सांस्कृतिक समृद्धि और धार्मिक विविधता की झलक दिखी। यह 42वीं इंडिया डे परेड थी। इसमें अयोध्या में राम मंदिर की झांकी शामिल की गई। इसके अलावा मुस्लिम ईसाई और सिखों की झांकियां भी देखने को मिलीं। परेड में भारतीय यहूदी और बौद्ध समूह के लोग भी शामिल हुए।

By Agency Edited By: Sonu Suman Updated: Tue, 20 Aug 2024 12:08 AM (IST)
Hero Image
मनोज तिवारी ने न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड में लिया हिस्सा।

एएनआई, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में आयोजित इंडिया डे परेड में हिस्सा लिया। परेड शहर में मैडिसन एवेन्यू से ईस्ट 38वीं स्ट्रीट से ईस्ट 27वीं स्ट्रीट तक मार्च किया। इसमें सोनाक्षी सिन्हा ग्रैंड मार्शल थीं और मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय अभिनेता पंकज त्रिपाठी और सांसद मनोज तिवारी शामिल थे। भारतीय संघों के महासंघ के अनुसार, परेड में 40 से अधिक झांकियां, 50 से अधिक मार्चिंग समूह और 30 से अधिक मार्चिंग बैंड के साथ-साथ मशहूर हस्तियां और गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

न्यूयार्क में भारतवंशियों ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को इंडिया डे परेड निकाली। इसमें भारत की सांस्कृतिक समृद्धि और धार्मिक विविधता की झलक दिखी। यह 42वीं इंडिया डे परेड थी। इसमें अयोध्या में राम मंदिर की झांकी शामिल की गई। इसके अलावा मुस्लिम, ईसाई और सिखों की झांकियां भी देखने को मिलीं। परेड में भारतीय यहूदी और बौद्ध समूह के लोग भी शामिल हुए। 

लोगों ने राम मंदिर की झांकी का स्वागत किया

लोगों ने महाराष्ट्र के पारंपरिक ढोल बजाते हुए राम मंदिर की झांकी का स्वागत किया। हजारों लोगों ने इस परेड में भाग लिया। हालांकि इस दौरान एक मुस्लिम संगठन के नेतृत्व वाले समूह ने परेड को बाधित करने का प्रयास किया, जिसे असफल कर दिया गया। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल भी परेड में शामिल हुए। 

इजरायली लोगों ने राम मंदिर झांकी का समर्थन किया

न्यूयार्क पुलिस विभाग ने परेड में मार्च करने के लिए अधिकारियों और बैंड की एक टुकड़ी भेजी। पुलिस विभाग ने अपने बैनर के साथ मार्च किया। भारतीय तिरंगा थामे दो घुड़सवार पुलिसकर्मी भी रहे। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों पर हो रहे हमले को लेकर भी एक झांकी निकाली गई, जिसमें बांग्लादेश में हदू नरसंहार रोकने की अपील की गई। इजरायली झंडा लिए एक व्यक्ति भी परेड में शामिल हो गया था। परेड मार्ग के कई स्थानों पर यहूदी और इजरायली लोगों ने राम मंदिर झांकी का समर्थन किया।

यह भी पढ़ें- Delhi Weather: रक्षाबंधन पर उमस ने बढ़ाई दिल्लीवासियों की परेशानी, जानें अगले कुछ दिनों का मौसम का हाल

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें