Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MCD Election 2022: AAP के चुनाव प्रभारी दुर्गेश पाठक का बढ़ा राजनीतिक कद, जानिए कैसे रहे BJP से दो कदम आगे

Delhi MCD Election 2022 जीत के बाद AAP के युवा नेता और Delhi MCD के प्रभारी दुर्गेश पाठक का पार्टी में कद और बढ़ गया है। पाठक AAP के वह नेता हैं जिनके ऊपर इस बार दिल्ली MCD Election को लेकर बड़ी जिम्मेदारी थी।

By V K ShuklaEdited By: Abhi MalviyaUpdated: Wed, 07 Dec 2022 07:05 PM (IST)
Hero Image
धरना प्रदर्शनों में कई बार लिया भाग

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली नगर निगम चुनाव जीत के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के युवा नेता और दिल्ली नगर निगम के प्रभारी व विधायक दुर्गेश पाठक का पार्टी में कद और बढ़ गया है। पाठक AAP के वह नेता हैं, जिनके ऊपर इस बार दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर बड़ी जिम्मेदारी थी। पार्टी संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पाठक पर भरोसा व्यक्त किया था और उन्हें 2022 में होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव से काफी पहले अप्रैल 2020 में पार्टी की ओर से नगर निगम का प्रभारी बना दिया था।

धरना प्रदर्शनों में कई बार लिया भाग

अप्रैल 2020 से ही पाठक ने नबर निगम के मुद्दे उठाने शुरू कर दिए थे। उन्होंने नगर निगम को लेकर अभी तक 800 प्रेसवार्ता की हैं, इसके अलावा नगर निगम से संबंधित हाेने वाले धरना प्रदर्शन में कई बार भाग लिया है। नगर निगम के मुद्दों पर BJP का घेरने में वह काफी हद तक सफल रहे हैं, उनकी प्रेसवार्ता के बाद कई बार एकसा हुआ कि जब पाठक की प्रेसवार्ता का काउंटर करने के लिए भाजपा के नेताओं को प्रेसवार्ता बलाकर सफाई देनी पड़ी।

यह भी पढ़ें- MCD Chunav Result Ward Winner List 2022: AAP के मंत्रियों के गढ़ में खिला कमल, यहां जानें हर वार्ड का हाल

सफाई कर्मियों के मुद्दों को लेकर रहे मुखर

पाठक ने नगर निगम को लेकर जो मुद्दे उठाए उनमें भ्रष्टाचार के मुद्दे सबसे ऊपर रहे हैं। इसके अलावा इन्होंने नगर निगम के कर्मचारियों खासकर सफाई कर्मियाें काे वेतन न मिलने पर कई बार नगर निगमों में सत्तासीन भाजपा को घेरा। 

पाठक आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य भी हैं। उन्होंने पार्टी के टिकट से 2020 में करावल नगर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था, मगर सफल नहीं रहे थे, उसके बाद इसी साल अप्रैल-मई में राजेंद्र नगर सीट पर उपचुनाव लड़ा था, जिसमें वह सफल रहे और विधायक हैं।

यह भी पढ़ें- Delhi MCD Election Result: सत्ता विरोधी लहर के चक्रव्यूह में फंसी BJP, 15 साल पुराना दुर्ग बचाने में हुई असफल

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर