Move to Jagran APP

Delhi Weather Update: दिल्ली में सोमवार से बुधवार तक तीन दिन होगी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सुबह 9 बजे राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 106 के साथ मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया।

By Jagran News Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Sun, 21 Jul 2024 11:57 AM (IST)
Hero Image
बारिश से तीन से चार डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है तापमान।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी बनी हुई है। आज रविवार को भी उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। देर शाम तक कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार से बुधवार तक तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

इस वजह से तीन दिन मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। तब उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने पर तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है। इसलिए उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें-

Delhi Weather News: दैनिक ही नहीं, वीकली पूर्वानुमान में भी फेल हो रहा मौसम विभाग, बारिश की उम्मीद संजोए रह गए दिल्लीवासी

न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मध्यम श्रेणी में हवा की गुणवत्ता

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई है। रविवार सुबह दिल्ली का एयर इंडेक्स 105 रहा। इस वजह से हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में है। बारिश होने पर एयर इंडेक्स में सुधार होने की संभावना है। इस वजह से हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में पहुंच सकती है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।