Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Metro का चौथा फेज जल्द होगा शुरू, जनकपुरी से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन के बीच चलेगी मेट्रो

फेज चार के कॉरिडोर पर जनकपुरी पश्चिम से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन के बीच जल्द मेट्रो का परिचालन शुरू होगा। यह कॉरिडोर फेज चार में निर्माणाधीन जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर का हिस्सा होगा। जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर वर्तमान समय में मजेंटा लाइन का हिस्सा है। इसके हो जाने से कृष्ण पार्क के आसपास की कालोनियों के अलावा विकासपुरी के लोगों को भी फायदा मिलेगा।

By Ranbijay Kumar Singh Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Sat, 03 Aug 2024 05:39 PM (IST)
Hero Image
Delhi Metro: फेज के कॉरिडोर पर जल्द शुरू होगा मेट्रो का परिचालन। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। फेज चार के जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर के ढाई किलोमीटर हिस्से पर जल्दी मेट्रो का परिचालन शुरू हो जाएगा। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) को सिर्फ अब मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) से स्वीकृति मिलने का इंतजार है।

जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर का है हिस्सा

सीएमआरएस से हरी झंडी मिलते ही जनकपुरी पश्चिम से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन के बीच मेट्रो चलने लगेगी। यह कॉरिडोर फेज चार में निर्माणाधीन करीब 29 किलोमीटर लंबी जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर का हिस्सा है।

कृष्ण पार्क एक्सटेंशन नया स्टेशन बना

जनकपुरी पश्चिम से कृष्णा पार्क के बीच ढाई किलोमीटर का भूमिगत कॉरिडोर बनकर तैयार हो चुका है। इस कॉरिडोर पर कृष्ण पार्क एक्सटेंशन नया स्टेशन बनाया गया है। मंगलवार को सीएमआरएस (CMRS) ने इस कॉरिडोर व कृष्ण पार्क एक्सटेंशन के सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया। उम्मीद है कि परिचालन के लिए डीएमआरसी को जल्दी स्वीकृति मिल जाएगी।

जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर (Janakpuri West-RK Ashram Corridor) वर्तमान मजेंटा लाइन का हिस्सा है। इसलिए जनकपुरी पश्चिम से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन के बीच मेट्रो का परिचालन शुरू होने से मजेंटा लाइन पर नोएडा के बोटैनिकल गार्डन (Botanical Garden) से सीधे कृष्ण पार्क एक्सटेंशन तक मेट्रो उपलब्ध हो पाएगी। इससे कृष्ण पार्क के आसपास की कालोनियों के अलावा विकासपुरी के लोगों को भी फायदा होगा।

यह भी पढ़ें: DU UG Calendar 2024: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जारी किया कैलेंडर, क्लासेस शुरू होने की आई तारीख