Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Weather: न्यूनतम तापमान ने तोड़ा छह साल का पुराना रिकॉर्ड, आज राजधानी में गरज-चमक के साथ बरस सकते हैं बादल

राजधानी में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान ने छह साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऑरेंज अलर्ट के बीच 44 डिग्री तापमान पर दिल्ली वालों ने 51 डिग्री सेल्सियस वाली गर्मी महसूस की। 46.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ पीतमपुरा तो वहीं 35.3 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ पूसा दिल्ली के गर्म क्षेत्र रहे। आज गरज-चमक के साथ बादल बरस सकते हैं।

By sanjeev Gupta Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Wed, 19 Jun 2024 06:07 AM (IST)
Hero Image
Delhi Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान ने तोड़ा छह साल का रिकॉर्ड।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। (Delhi Weather Today Hindi News) प्रचंड गर्मी के बीच दिल्ली में अब दिन ही नहीं, रात की गर्मी भी रिकार्ड तोड़ रही है। इसी क्रम में मंगलवार को न्यूनतम तापमान ने छह साल का रिकार्ड तोड़ दिया।

दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक

अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन चिलचिलाती धूप और विभिन्न इलाकों में चली लू में हीट इंडेक्स 51 रहा। यानी 51 डिग्री सेल्सियस की गर्मी का एहसास किया गया।

मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का ही नहीं बल्कि 13 जून 2018 के बाद छह साल का सबसे ज्यादा है, जब न्यूनतम तापमान 34 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था।

 पीतमपुरा सर्वाधिक गर्म

अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 44.0 डिग्री दर्ज किया गया। 46.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ पीतमपुरा और 35.3 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ पूसा मंगलवार को दिल्ली के सर्वाधिक गर्म इलाके रहे।

मौसम विभाग ने यलो अलर्ट किया जारी

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली झोंकेदार हवा के साथ धूल भरी आंधी चलने, गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने और हल्की वर्षा होने के भी आसार हैँ। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 43 और 34 डिग्री रह सकते हैं। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें