Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'हिम्मत है तो दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाकर दिखाओ, नेस्तनाबूद कर देंगे', मंत्री गोपाल राय ने दी बीजेपी को चुनौती

दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने जंतर-मंतर पर जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल कल भी जनता के लिए लड़ाई लड़ रहे थे और आज भी जनता के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं और यह लड़ाई जारी रहेगी। केंद्र की भाजपा सरकार ने हर वर्ग को परेशान किया गया है। विश्वविद्यालयों के छात्रों को परेशान किया है। किसानों को परेशान किया है।

By Jagran News Edited By: Sonu Suman Updated: Sun, 07 Apr 2024 05:34 PM (IST)
Hero Image
मंत्री गोपाल राय ने दी बीजेपी को चुनौती- हिम्मत है तो दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाकर दिखाओ।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने रविवार को जंतर-मंतर पर एक दिन का सामूहिक भूख हड़ताल किया। मंत्री गोपाल राय ने इस दौरान सभा को संबोधित किया। उन्होंने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि यदि हिम्मत है तो दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाकर दिखाओ। हम तुम्हें नेस्तनाबूद कर देंगे।

गोपाल राय ने कहा कि केजरीवाल कल भी जनता के लिए लड़ाई लड़ रहे थे और आज भी जनता के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं और यह लड़ाई जारी रहेगी। केंद्र की भाजपा सरकार ने हर वर्ग को परेशान किया गया है। विश्वविद्यालयों के छात्रों को परेशान किया है।

ये भी पढे़ं- Delhi Dry Day: दिल्ली सरकार ने ड्राई डे का किया एलान, देखें कब-कब बंद रहेंगी शराब की दुकानें?

किसानों को किया परेशान: गोपाल राय

उन्होंने कहा कि किसानों को परेशान किया है। वे दिल्ली नहीं पहुंच सकें, इसलिए सड़कों पर कीलें गड़वा दी गईं। कहा था कि फसल की एमएसपी दी जाएगी, मगर अब दो साल बाद भी उन्हें फसलों की एमएसपी नहीं मिली है। अब फिर कीलों से उनका स्वागत किया गया है।

जंतर-मंतर पर लोगों की आवाज बुलंद होती रही

मंत्री गोपाल राय कहा कि हमें आज फक्र है कि इसी जंतर-मंतर आज हम उपवास पर बैठे हैं। इसी जंतर-मंतर पर पार्टी के गठन के समय पर एक आंदोलन को बल मिला था। इसी जंतर-मंतर पर लोगों की आवाज बुलंद होती रही है। आज पूरे भारत में उपवास हो रहा है।

बीजेपी के नेता विदेशों में इवेंट मैनेजमेंट कराते हैं: गोपाल राय

उन्होंने कहा कि आज आप कार्यकर्ता यही दुआ कर रहे हैं कि तुम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को हिम्मत देना। भाजपा के नेता विदेश में जाते हैं तो इवेन्ट मैनेजमेंट के जरिए अपना प्रचार कराते हैं। मगर अरविंद केजरीवाल को किसी प्रचार की जरूरत नहीं है। आज विदेश में भी जनता केजरीवाल के साथ आ रही है।

ये भी पढ़ेंः 'ED और CBI भाजपा का राजनीतिक हथियार', दिल्ली के जंतर-मंतर पर AAP नेताओं की भूख हड़ताल जारी