Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दिल्ली में नाबालिग से दरिंदगी, पड़ोसी ने सात साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बताया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में सात साल की एक लड़की का उसके 22 वर्षीय पड़ोसी ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। घटना तब हुई जब बुधवार को नंद नगरी में पीड़िता की मां घर पर नहीं थी और बच्ची घर में अकेली थी। जब मां पहुंची तो शख्स घटना को अंजाम दे रहा था।

By Ashish Gupta Edited By: Sonu Suman Updated: Sat, 20 Jul 2024 10:52 PM (IST)
Hero Image
नंद नगरी थाना क्षेत्र में सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। नंद नगरी थाना क्षेत्र में सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले युवक ने बुधवार को बच्ची के घर में वारदात को अंजाम दिया है। उस वक्त बच्ची की मां सामान लेने बाहर दुकान पर गई थी। मां घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने आवाज लगाई तो आरोपित डर कर वहां से भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसे दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपित सौरभ ऋषि (22) के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में भारतीय न्याय संहिता और पाक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी कर ली है।

पुलिस के मुताबिक बच्ची का परिवार नंद नगरी थाना क्षेत्र में किराए पर रहता है। बच्ची का पिता ई-रिक्शा चालक है। मां गृहिणी है और एक छोटा भाई है। गत बुधवार को बच्ची का पिता काम पर था। मां शाम को दोनों बच्चों को घर छोड़ कर बाहर दुकान से सामान लेने चली गई थी। इसी बीच आरोपित घर में घुस गया।

शोर मचाने पर एकत्र हुए लोग

आरोपित वारदात को अंजाम दे रहा था। इतने में बच्ची की मां घर लौट आई। उसने देखा घर का दरवाजा बंद है। धक्का देने पर पाया कि दरवाजा अंदर से बंद है। मां ने आवाज लगाई तो बच्ची के रोने लगी। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। मामला बढ़ता देख आरोपित दरवाजा खोल कर भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपित बेरोजगार है।

यह भी पढ़ें- भरोसे के साथ खिलवाड़: 60 लाख की चोरी के आरोप में नौकर गिरफ्तार, मालिक का रुपयों से भरा बैग लेकर हुआ था फरार